उत्तर प्रदेशखबरें

Police Smriti Diwas 2021 : सीएम योगी आदित्यनाथ का ऐलान- पुलिसकर्मियों का भत्ता 25 फीसदी बढ़ेगा, इन्हें मिलेगा लाभ

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने आज राजधआनी लखनऊ में स्थित पुलिस लाइंस में पुलिस स्मृति दिवस (Police Smriti Diwas 2021) कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम योगी स्मृति दिवस परेड कार्यक्रम में भी शामिल हुए। पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर आज लखनऊ पुलिस लाइन में शोक परेड का आयोजन किया गया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में पुलिस कर्मियों का अहम् योगदान रहा। मुख्यमंत्री आदित्नाथ ने हौसला बढ़ाते हुए कहा, पुलिसकर्मी अपने कर्तव्य का पालन करते हुए कोरोना संक्रमित हुए। फिर भी वो लगातार सेवा कार्य में लगे रहे। कर्तव्य पालन के दौरान कोरोना संक्रमण से 37 पुलिसकर्मियों की असमय मृत्यु हो गई। इस अवसर पर सीएम योगी ने पुलिसकर्मियों को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि, पुलिसकर्मियों का पौष्टिक आहार भत्ता 25 फीसदी बढ़ाया गया है। पुलिसकर्मियों को दो हज़ार रुपये सिमकार्ड का भत्ता दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, लिपिक संवर्ग, हेडकांस्टेबल, कांस्टेबल, चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों का पौष्टिक आहार भत्ता 25 फ़ीसदी बढ़ाया जाएगा। मोबाइल सिमकार्ड और सिमकार्ड भत्ता बढ़ाया जाएगा।

भारत में 100 करोड़ कोरोना वैक्सीनेशन के आंकड़े को पार करने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के सरस्वती शिशु मंदिर में जाकर वैक्सीनेशन ड्राइव का जायज़ा लिया। उन्होंने वहां पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों को भी सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा, मैं उन सभी को बधाई देता हूं जो कोरोना की वैक्सीन लेकर प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प के साथ जुड़े और भारत को कोरोना मुक्त होने की परिकल्पना को साकार करने में मदद की।

Related posts

स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण भारत के विकास में जुड़ रहे हैं नए आयाम: डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह

Harindra Kumar Rai

बड़ी खबर : यूपी के 5 लाख किसानों को मिलेगा मुआवजा, योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारियों को दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

नोएडा में 1650 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया : प्रशासन ने बनाए 4 शेल्टर, आधा दर्जन टीमें रेस्क्यू में जुटीं

Rajeev Singh

गोरखपुर : यूपी के 3.80 करोड़ बच्चों को मिलेगा पोलियो ड्रॉप, सीएम योगी ने किया शुभारंभ

Abhishek Kumar Rai

यूपी में 111 प्रतिशत ज्यादा हुई बारिश : इन जिलों में खतरे के निशान से ऊपर हुआ जलस्तर, सीएम योगी ने दिया ये आदेश

Sunil Kumar Rai

नागिन की धुन पर नाची खाकी : एसआई बजाने लगे बीन और जम कर नाचे कॉन्स्टेबल, एसपी ने दोनों को लाइन हाजिर किया, देखें VIDEO

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!