खबरेंदेवरिया

पहल : पहले किसान दिवस में देवरिया के कृषकों ने उठाए यह मुद्दे, जिलाधिकारी ने बनाई ये योजना

-प्रथम किसान दिवस का हुआ आयोजन

-कृषक हित सर्वोपरि, सरकारी योजनाओं का लाभ लें किसान : डीएम

-किसानों ने जिलाधिकारी के समक्ष रखी अपनी समस्याएं

-डीएम ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Deoria News : सरकार किसानों के हित में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। किसान हित सर्वोपरि है। किसान योजनाओं की शर्तों के अनुसार आवेदन करें और इनका अधिकतम लाभ लें। सभी विभागीय अधिकारी किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कर किसान दिवस के आयोजन को साथर्क बनाने में योगदान दें।

किसानों तक पहुंचे

उक्त बातें जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने विकास भवन के गांधी सभागार में बुधवार को आयोजित प्रथम किसान दिवस की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हित को सर्वोपरि मानती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे कृषक हित से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के प्रति किसानों को जागरूक करें और विभागीय योजनाओं के लाभ की पहुंच छोटे और मझौले किसानों तक सुनिश्चित कराएं।

आय बढ़ा सकते हैं

उप निदेशक कृषि राजेश कुमार ने किसान सम्मान निधि, विभिन्न कृषि उपकरणों पर मिलने वाली सब्सिडी एवं प्राप्त करने की प्रक्रिया के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ पीएन सिंह ने पशुपालन विभाग की योजनाओं के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसान खेती के साथ-साथ पशुपालन के माध्यम से भी अपनी आय बढ़ा सकते हैं।

किसानों ने उठाया मुद्दा

बैठक में किसान प्रतिनिधियों ने भी कृषकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाया। रामपुर कारखाना निवासी राजेन्द्र यादव ने मक्के ने उच्च गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने एवं नील गाय की वजह से होने वाले फसलों की क्षति का मुद्दा उठाया। बैरोना गांव निवासी गिरीश ने ओलावृष्टि के माध्यम से हुई फसल क्षति का मुआवजा किसी भी इंश्योरेंस कंपनी द्वारा न देने की बात कही।

निस्तारण के आदेश दिए

किसान प्रतिनिधियों ने स्थानीय जलवायु के अनुकूल बीज उपलब्ध कराने, नहरों में पानी छोड़ने तथा केसीसी में आ रही समस्याओं का उल्लेख किया। जिलाधिकारी ने कृषकों की उठाई गई समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उसके निस्तारण के संबन्ध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुज्जमिल, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी पीएन सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई दुर्गेश गर्ग, एआर कॉपरेटिव अजय कुमार, एलडीएम अरुणेश कुमार, भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी राघवेंद्र प्रताप शाही सहित बड़ी संख्या में किसान एवं अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

यूपी : किसानों को अपनी उपज बेचने में कोई असुविधा न हो – सीएम योगी आदित्यनाथ

Abhishek Kumar Rai

सीएम योगी ने एडवर्ब टेक्नोलॉजी की फैक्ट्री का किया लोकार्पण : बोले- 6 वर्ष के अंदर गौतमबुद्ध नगर के बारे में बदली धारणा

Satyendra Kr Vishwakarma

दोयम दर्जे की ईंट से बन रहा गवर्मेंट आईटीआई : एसपी संग निरीक्षण करने पहुंचे डीएम ने जताई नाराजगी, टीएसी करेगी जांच, देखें VIDEO

Sunil Kumar Rai

Deoria News : जिलाधिकारी ने योग दिवस के लिए विभिन्न विभागों को दिया टारगेट, जानें किसे क्या जिम्मेदारी मिली

Harindra Kumar Rai

Greater Noida West : हजारों लोगों की जिंदगी से खेल रहा श्री राधा स्काई गार्डेन बिल्डर, निवासियों ने लगाए गंभीर आरोप

Abhishek Kumar Rai

देवरिया : गरीब कल्याण सम्मेलन में जुटेंगे 10 हजार लोग, सभी सांसद और विधायक लेंगे हिस्सा

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!