उत्तर प्रदेशखबरें

एक्शन : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने 2 कर्मचारियों को सस्पेंड किया, जानें वजह

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही (Surya Pratap Shahi) ने एक्शन लेते हुए विभाग के 2 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कृषि मंत्री ने जिलाधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की है।

शिकायतें मिली थीं
इस बारे में जानकारी देते हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि बुलन्दशहर के उप कृषि निदेशक शिवकुमार तथा उनके स्टेनो मुन्ना लाल ने कई दुकानदारों, व्यापारियों और लाइसेंस धारकों से अवैध वसूली की थी। इन सभी के शिकायतों की जांच के लिए ज़िलाधिकारी को आदेशित किया गया और उनसे रिपोर्ट तत्काल भेजने के निर्देश दिए गये।

जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर हुआ एक्शन
उन्होंने बताया कि ज़िलाधिकारी बुलन्दशहर से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार व्यापारियों के उत्पीडन के लिए उप कृषि निदेशक और स्टेनो मुन्नालाल प्रथम दृश्ष्टया दोषी हैं। इन्होंने खाद की कमी का भ्रम फैला कर अवैध धन उगाही की। ज़िलाधिकारी की रिपोर्ट के आधार सीएम योगी सरकार के भ्रष्टाचार के विरूद्ध ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के आधार पर दोनो कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Related posts

धनौतीराय प्रकरण : डीएम और एसपी ने की जनसुनवाई, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर जताई नाराजगी, मुकदमा दर्ज कराने का दिया आदेश

Sunil Kumar Rai

UP Assembly Election 2022: यूपी के 15 करोड़ मतदाता बनाएंगे सरकार, 52 लाख नए वोटर बदलेंगे समीकरण

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया प्रशासन ने शराब तस्कर गुड्डू यादव की 31 लाख से अधिक की संपत्ति कुर्क की, एसपी संकल्प शर्मा ने अपराधियों को दी चेतावनी

Sunil Kumar Rai

ट्विटर पर छाए सीएम योगी : पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के बाद बने देश के तीसरे नेता

Sunil Kumar Rai

आधार से ट्रांसफर करें वाहन : सड़क परिवहन मंत्रालय ने 58 सेवाओं को किया ऑनलाइन, घर बैठे करें अप्लाई

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!