खबरेंदेवरिया

देवरिया : डीएम ने दो अफसरों को सौंपी खास जिम्मेदारी, दिए ये आदेश

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह

Deoria News : मिशन शक्ति 4.0 के अन्तर्गत जनपद में महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं विषयक जागरुकता शिविर तथा महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन 15 जून को सदस्य निर्मला द्विवेदी करेंगी। इसके क्रम में सदस्य सचिव उप्र राज्य महिला आयोग ने संबंधित अधिकारी के नाम, पदनाम, मोबाइल नम्बर सहित उपलब्ध कराये जाने के लिए कहा है। 

नामित किया

जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने उपरोक्त कार्यक्रम को कराये जाने के लिए उत्तरदायी अधिकारी के रुप में एएसडीएम राजपति वर्मा एवं जिला परिवीक्षा अधिकारी अनिल कुमार सोनकर को नामित किया है।

प्रचार-प्रसार कराने के लिए कहा

डीएम ने उन्हे निर्देशित किया है कि जनपद में महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं विषयक जागरूकता शिविर तथा महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में उ.प्र. शासन से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं यथा-निराश्रित महिला पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, आयुष्मान कार्ड बनवाये जाने, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना से जनपद की महिलाओं को लाभान्वित कराये जाने के सम्बन्ध आवश्यक प्रचार-प्रसार कराने के लिए कहा है।

आयोजन सुनिश्चित कराएं

साथ ही जिलाधिकारी ने जनपद में उ.प्र. बाल सेवा योजना से लाभान्वित परिवारों, बालिकाओं के सम्बन्ध में नियत तिथि पर आख्या उपलब्ध कराये तथा द्वितीय सत्र की अवधि में जनपद के आयोग में प्रचलित प्रकरणों एवं जनपद में महिला उत्पीड़न की नवीन घटनाओं का संज्ञान लेकर जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित कराएं।

Related posts

सर्पदंश से हर साल 46000 लोगों की जा रही जान : झाड़ फूंक बन रही बड़ी वजह, पढ़ें बचाव से जुड़ी हर जानकारी

Satyendra Kr Vishwakarma

यूपी के शत प्रतिशत गांवों को मिला ओडीएफ प्लस का दर्जा : 88 लाख लोगों ने जन आंदोलन और श्रमदान में लिया भाग

Sunil Kumar Rai

पराली से होगी किसानों की कमाई : बायोडीजल मिश्रण की नीति बनी लाभकारी, योगी सरकार ने तय की उत्पादन और बिक्री की प्रक्रिया

Sunil Kumar Rai

यूपी के 1500 गांवों में जाएंगे जयंत सिंह : 12 फरवरी को करेंगे समरसता अभियान का आगाज, पढ़ें पार्टी का पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

गड़ेर में हुई मखाना की रोपाई : मखाना उत्पादक क्षेत्र बना देवरिया, जिलाधिकारी की पहल पर शुरू हुआ अभियान

Sunil Kumar Rai

देवरिया में 153 किसानों से धान क्रय : डीएम ने मिलर और केंद्र प्रभारियों को दी जिम्मेदारी, कृषकों को हुई असुविधा तो…

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!