खबरेंदेवरिया

तैयारी : देवरिया में आयोजित होगा अमृत योग सप्ताह, 5 लाख लोग करेंगे योग

Deoria News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने “मन की बात” कार्यक्रम में तथा देश के सभी सरपंचों के संबोधन में योग के महत्व पर बल देते हुए इसको “वसुधैव कुटुम्बकम की भावना को मजबूती प्रदान करने वाला तथा पूरी मानवता को एक साथ जोड़ने के एक सशक्त माध्यम के रूप में रेखांकित किया है।

यूपी में 3.5 करोड़ का लक्ष्य

इसके दृष्टिगत आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2022) की थीम “मानवता के लिये योग” (Yoga For Humanity) घोषित की गई है। स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर देश के 25 करोड़ लोगों को योग से जोड़े जाने का संकल्प लिया गया है। जिसके क्रम में उत्तर प्रदेश से 3.5 करोड़ लोगो को जोड़े जाने का लक्ष्य है।

5 लाख का टारगेट है

इसकी प्राप्ति के लिए “अमृत योग सप्ताह” के आयोजन का निर्णय लिया गया है। जनपद देवरिया को 5 लाख लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh IAS) के आदेशानुसार संयोजक सदस्य डॉ दिनेश कुमार चौरसिया क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी देवरिया ने समस्त जिलास्तरीय अधिकारियों, विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों को सूचित किया है।

अमृत योग सप्ताह आयोजित करें

उन्होंने कहा है कि जनपद के समस्त ब्लॉक, तहसील, पुलिस लाइन आदि में अमृत योग सप्ताह 14 से 20 जून 2022 तक आयोजन जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कराना सुनिश्चित करें। जिससे प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के आदेशित योग कार्यक्रम तथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का सफल आयोजन सम्भव हो सके। योग हमारे देश की अत्यन्त ही प्राचीन पद्धति है, जिसके प्रचार-प्रसार से जनमानस को अत्यन्त ही लाभ होगा तथा भारतवर्ष को रोग मुक्त किया जा सकता है।

Related posts

UP Election 2022 : अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों को किया सावधान, बोले- चुनाव में छल करेगी भाजपा

Sunil Kumar Rai

शादी अनुदान योजना का उठाएं लाभ : ऑनलाइन करें आवेदन, देने होंगे सिर्फ ये पेपर

Rajeev Singh

Power Crisis : 10 लाख मीट्रिक टन कोयला खरीदेगी योगी सरकार, बिजली की कमी दूर करने के लिए ऊर्जा मंत्री ने बनाया प्लान, जानें

Harindra Kumar Rai

देवरिया में बोलीं बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह : नरेंद्र मोदी फिर बनेंगे देश के प्रधानमंत्री, दिए जीत के मंत्र

Shweta Sharma

Covid-19 Vaccination : 30 लाख लोगों को रोजाना कोरोना का टीका लगाएगी यूपी सरकार, बनी ये योजना

Sunil Kumar Rai

नोएडा के लाखों लोगों को तोहफा : सीएम योगी ने 1719 करोड के प्रोजेक्ट्स का किया लोकार्पण और शिलान्यास, जानें क्या कहा

Rajeev Singh
error: Content is protected !!