खबरेंदेवरिया

DEORIA : अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सोनकर की अगुवाई में हुई खास बैठक, बनी ये सहमति

Deoria News : पुलिस लाइन देवरिया (Police Line Deoria) के मनोरंजन कक्ष में सोमवार को विशेष किशोर पुलिस इकाई की मासिक समीक्षा बैठक माह जून 2022 का आयोजन प्रभारी विशेष किशोर पुलिस इकाई, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सोनकर की अध्यक्षता में सम्पादित किया गया।

समीक्षा बैठक में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 को प्रभावी रुप से जनपद में लागू किये जाने, जनपद को बाल श्रम से मुक्त कराये जाने एवं पाक्सो के अन्तर्गत प्राप्त प्रकरणों पर गहन समीक्षा करते हुये अपर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अफसरों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में बाल विवाह जैसी कुप्रथा पर प्रभावी ढंग से रोक लगाने, बाल श्रम से मुक्त कराने एवं पाक्सो से सम्बन्धित सूचना बाल कल्याण समिति, देवरिया को अनिवार्य रुप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

पूरी जानकारी उपलब्ध कराई

इसके साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक ने बैठक में उपस्थित श्रम विभाग, वन स्टाप सेन्टर, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, चाइल्ड लाइन को निर्देशित किया कि वह अपने से सम्बन्धित कार्यों का पूर्ण विवरण समस्त स्टेक होल्डर्स को उपलब्ध करायें। इस पर समस्त ने अपनी-अपनी योजनाओं एवं किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया।

समय से सूचना दें

अपर पुलिस अधीक्षक ने अनुरोध किया कि ग्राम एवं ब्लाक स्तर पर होने वाली ग्राम बाल संरक्षण समिति व ब्लाक बाल संरक्षण समिति की बैठकों की सूचना सम्बन्धित क्षेत्र के बाल कल्याण पुलिस अधिकारी को अनिवार्य रुप से दी जाये। ताकि वे समयानुसार बैठक में प्रतिभाग कर बैठक में प्राप्त समस्याओं आदि से अवगत हो सकें।

नियमित काउंसिलिंग की जाए

प्रभारी जिला परिवीक्षा अधिकारी रामकृपाल मौर्य ने समस्त सम्बन्धित से अनुरोध किया कि बच्चों की काउन्सिलिंग नियमित रुप से की जाए। जयप्रकाश तिवारी, संरक्षण अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई, देवरिया ने अनुरोध किया कि अपने क्षेत्रों में होने वाले कार्यक्रमों में इसका व्यापक रुप से प्रचार-प्रसार करते हुए बालश्रम एवं बाल विवाह पर प्रतिबंध लगाएं।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में निरीक्षक डीसीआरबी गोपाल पाण्डेय, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष, सदस्य किशोर न्याय बोर्ड, चाइल्ड लाइन के सदस्य, केन्द्र प्रबंधक वन स्टाप सेन्टर आदि मौजूद रहे।

Related posts

Deoria News : किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए शुरू हुआ कॉल सेंटर, डीएम ने 3 दर्जन कर्मचारियों की लगाई ड्यूटी

Sunil Kumar Rai

Right To Education : आरटीई के तहत यूपी में हुए रिकॉर्ड 1.31 लाख बच्चों के दाखिले, इन जिलों ने किया कमाल, देखें लिस्ट

Sunil Kumar Rai

यूपी : अफसरों ने सीएम योगी को सौंपी ये खास ट्रॉफी, मुख्यमंत्री ने जनता को दिया धन्यवाद

Abhishek Kumar Rai

पराली जलाने की घटनाओं पर सैटेलाइट से निगरानी रख रही सरकार : उप कृषि निदेशक ने किसानों को किया आगाह, खेत में लगाई आग तो…

Abhishek Kumar Rai

देवरिया : सपा ने बरहज से मुरली मनोहर को बनाया नया उम्मीदवार, फिर चूके पीडी

Abhishek Kumar Rai

यूपी के 40 से ज्यादा जिले कोविड मुक्त : सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए ये आदेश

Shweta Sharma
error: Content is protected !!