खबरेंदेवरिया

दु:खद : देवरिया में दोस्त को बचाने छोटी गंडक नदी में कूदा किशोर लापता, 2 को बचाया गया

Deoria News : रामपुर कारखाना (Rampur Karkhana) थाना क्षेत्र में शनिवार को छोटी गंडक नदी में नहाने गए तीन दोस्त डूबने लगे। स्थानीय लोगों ने उनमें से दो को बचा लिया। जबकि एक अन्य लापता है। गोताखोरों की मदद से उसका पता लगाने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। देर शाम तक डूबे किशोर का पता नहीं चल सका था।

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव के रहने वाले 3 दोस्त विशाल गुप्ता (14 वर्ष) पुत्र हीरालाल गुप्ता, दीपक गुप्ता (15 वर्ष) पुत्र विश्वनाथ और विष्णु विश्वकर्मा (14 वर्ष) पुत्र जगदीश विश्वकर्मा गांव के बगल से बह रही छोटी गंडक नदी में नहाने गए थे।

पैर फिसल गया

स्नान के दौरान अचानक विष्णु का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। उसका दोस्त विशाल उसे डूबता हुआ देखकर बचाने के लिए नदी में कूद पड़ा। विशाल को बचाने के लिए विष्णु ने भी नदी में छलांग लगा दी और तीनों दोस्त डूबने लगे।

2 को बचा लिया

शोर-पुकार सुनकर पास में भैंस चरा रहे दो युवकों ने नदी में छलांग लगाई और विष्णु तथा दीपक को बचा लिया। लेकिन विशाल का कुछ पता नहीं चला। वह लहरों में खो गया। घटना की जानकारी होते ही आसपास के कई गांवों के सैकड़ों लोग नदी के तट पर पहुंचे।

2 किलोमीटर तक खोजा गया

हादसे की सूचना रामपुर कारखाना थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने गोताखोरों की मदद ली। नदी के 2 किलोमीटर आगे तक गोताखोरों ने विशाल की तलाश की। लेकिन उसका पता नहीं चला। इस दुखद घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। विशाल के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

नदी में कूदे 2 किशोर

छोटी गंडक नदी में डूब रहे तीन दोस्तों की आवाज सुनकर दो भैंस चरवाहे इमामुद्दीन और आरिफ नदी के किनारे पहुंचे। तीनों को डूबता देखकर उन्होंने अपनी जान की परवाह न की और नदी में छलांग लगा दी। दोनों ने विष्णु और दीपक को बचा लिया। उन्होंने विशाल को भी ढूंढने की पूरी कोशिश की, लेकिन उसे नहीं ढूंढ पाए।

बड़ी अनहोनी हो सकती थी

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि अगर इमामुद्दीन और आरिफ समय से नदी में छलांग लगाकर दोनों को नहीं बचाते, तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। एसएचओ महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि डूब रहे तीन में से दो किशोरों को बचा लिया गया है। एक लापता है। उसकी तलाश की जा रही है।

Related posts

Deoria News : भाजपा नेता संतोष तिवारी की अगुवाई में निकली बाइक तिरंगा यात्रा, इन गांवों से गुजरी रैली

Sunil Kumar Rai

देवरिया : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने एक साल पूरे होने पर किया रक्तदान, लगाए पौधे और बांटी मिठाई

Abhishek Kumar Rai

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले : पीएम मोदी के विजन और सीएम योगी के मिशन से विकास का नया अध्याय लिख रहा यूपी

Rajeev Singh

डीएम ने कम्बाइन हार्वेस्टर इस्तेमाल के दिए निर्देश : पराली प्रबंधन के लिए उड़नदस्ते गठित, प्रधान और लेखपाल व्हॉट्सग्रुप में देंगे जानकारी

Sunil Kumar Rai

अच्छी खबर : चंद्रकांता और गोरखपुर ईको टूरिज्म सर्किट विकसित करेगी योगी सरकार, जानें पूरी योजना

Satyendra Kr Vishwakarma

सांसद रविंद्र कुशवाहा ने पीएम आवास योजना की राशि बढ़ाने की मांग की : सदन में उठाया मुद्दा, जानें क्या कहा

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!