खबरेंदेवरिया

Deoria News : मुफ्त कंप्यूटर कोर्स के लिए ओबीसी अभ्यर्थी तुरंत करें आवेदन, जानें पात्रता की शर्तें

-ओ लेवल और ट्रिपल सी कोर्स के लिए पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी करें आवेदन

-20 जून आवेदन की अंतिम तिथि

Deoria News : जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मीनू सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन से पिछड़ा वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए ‘ओ’ लेवल एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है। ओ लेबल कंप्यूटर प्रशिक्षण की अवधि 1 वर्ष तथा सीसीसी कंप्यूटर कोर्स की अवधि तीन माह के लिए होगी।

ये हैं शर्तें

पात्रता के संबंध में उन्होंने बताया है कि शैक्षिक योग्यता न्यूनतम इंटरमीडिएट होनी चाहिए। अभ्यर्थियों के अभिभावक की ग्रामीण व शहरी क्षेत्र दोनों में समान रूप से वार्षिक आय एक लाख तक होनी चाहिए। अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 से 35 वर्ष के मध्य हो अभ्यर्थी बेरोजगार हो तथा किसी शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति न लेता हो। अभ्यर्थी किसी शिक्षण संस्थान में संस्थागत के रूप में अध्ययनरत न हो।

यहां करें आवेदन

अभ्यर्थी को पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग उप्र लखनऊ से जारी बेबसाइट http://backwardwelfareup.gov.in/ व http://obccomputertraining.upsdc.gov.in/ पर दिये गये लिंक पर लॉगिन करके निर्धारित तिथि 20 जून, 2022 की शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर प्रिन्ट आउट प्राप्त करके अभिलेख यथा आय व जाति प्रमाण पत्र ( दोनों बोर्ड ऑफ रेवेन्यू/ई- डिस्ट्रिक्ट की बेबसाइट पर होना), हाईस्कूल व इण्टर अंक पत्र तथा प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड की छायाप्रति सहित हार्डकॉपी कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, देवरिया, विकास भवन कमरा न० 134 में निर्धारित तिथि तक जमा करना होगा। 20 जून के पश्चात आवेदन पत्रों को स्वीकार नहीं किया जायेगा।

Related posts

मासूमों की मासूमियत पर मोहित हुए सीएम योगी : गुरू पूर्णिमा पर इस परंपरा को आगे बढ़ाने की दी सीख

Rajeev Singh

Deoria News : बरसीपार और शामपुर में बच्चों ने स्वच्छता के लिए किया जागरूक, रैली निकाल कर दिया यह संदेश

Rajeev Singh

Deoria news : दिव्यांगजनों के लिए 24 सितंबर को लगेगा मेगा कैंप, विभिन्न योजनाओं का मिलेगा लाभ

Abhishek Kumar Rai

राहत : करोड़ों रुपये से होगा तटबंध का काम, धनराशि जारी

Sunil Kumar Rai

देवरिया के लाखों लोगों को मिलेगी बड़ी राहत : रोडवेज परिसर में बनेगा मल्टीलेवल पार्किंग, जिलाधिकारी ने बनाया ये प्लान

Swapnil Yadav

पहल : आकांक्षा समिति देवरिया के इस सरकारी स्कूल को बनाएगी विशेष, बनी योजना

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!