खबरेंदेवरिया

Deoria News : अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने आयोजित किए कार्यक्रम, सांसद ने कहा- पीएम मोदी ने दिया इन्हें सम्मान

Deoria News : मोदी सरकार के 8 वर्ष पूरे पूरे होने पर भाजपा की तरफ से मनाये जा रहे कार्यक्रम 8 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम के तहत भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने जिला पंचायत परिसर स्थित सदर सांसद के आवास पर अनुसूचित जनजाति के सामाजिक प्रतिनिधियों का अंग वस्त्र देकर सम्मान दिया।

सम्मान करने के बाद मुख्य अतिथि देवरिया के सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी (Dr Ramapati Ram Tripathi) ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुये कहा कि अनुसूचित जनजाति के मान-सम्मान और भले के लिये जितना काम प्रधानमंत्री मोदी की भाजपा सरकार ने किया है, उतना किसी ने नहीं किया। मोदी सरकार ने अनुसूचित जनजाति समाज के पूज्य भगवान बिरसा मुण्डा के संग्रहालय का निर्माण किया और उनकी जन्मतिथि 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की।

रोजगार के अवसर मिलेंगे

सांसद ने आगे कहा, बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और हर प्रकार की कनेक्टिविटी से अनुसूचित जनजातियों को जोड़ने का काम प्रधानमंत्री मोदी की केंद्र सरकार ने किया है। जिससे ये सुविधाएं अनुसूचित जनजाति समाज के लोगों को रोजगार के अवसरों से जोड़ेंगी।

इन्होंने लिया हिस्सा

इस दौरान अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष भाजपा राजू गौंड, मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विजय गौंड, भारतवर्षीय गौंड महासभा के नेता मुन्सी प्रसाद गौंड, ग्राम प्रधान डीहा बसन्त रविशंकर गौंड, ग्राम प्रधान पकड़ी श्याम नारायण गौंड, ग्राम प्रधान पिडरा हृदयनारायन गौंड, ग्राम प्रधान करायल शुक्ल रामविलास गौंड, संजय पाण्डेय, रामदास मिश्रा, कृष्णा गौंड, नागेश पति आदि मौजूद रहे।

सलेमपुर में हुआ आयोजन

वहीं सलेमपुर के पुरैनी पतलापुर में अनुसूचित जनजाति मोर्चा भाजपा की तरफ से आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये अनुसूचित जनजाति मोर्चा भाजपा जिलाध्यक्ष राजू गौंड ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की एक ऐसी पार्टी है, जो सभी को साथ लेकर चलती है। सभी के बारे में विचार करती हैं। भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा है कि अंतिम व्यक्ति का विकास हो। इसी को अपना मंत्र मानकर मोदी सरकार अनुसूचित जनजाति समाज के भले के लिये अनेक काम कर रही है।

ये रहे मौजूद

इस दौरान अनिल कुमार गौंड, बचन देव गौंड, रविशंकर गौंड, कृष्णा गौंड, शिवजी शाह, विकास गौंड, सूरज गौंड, हरेन्द्र गौंड, अखिलेश कुमार गौंड, दिनेश गौंड, अजय दूबे वत्स आदि उपस्थित रहे।

Related posts

देवरिया की सभी नगर पंचायतों में रिटर्निंग अफसर नियुक्त : जारी हुई लिस्ट, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Abhishek Kumar Rai

4 लेन होगा देवरिया बाईपास : सीएम योगी ने किया शिलान्यास, गोरखपुर को जोड़ने वाली इन सड़कों की बढ़ेगी चौड़ाई

Sunil Kumar Rai

देवरिया : 19 अप्रैल को मुफ्त कैंसर जांच शिविर लगेगा, रजिस्ट्रेशन के लिए इन नंबरों पर करें कॉल, जानें इसके लक्षण

Sunil Kumar Rai

पौधरोपण में पूर्वांचल का सोनभद्र और बुंदेलखंड का झांसी बना नजीर : शीर्ष में शामिल हुआ कुशीनगर, जानें जिलेवार आंकड़ें

Rajeev Singh

रिपोर्ट : 10 साल में 17 लाख लोग एचआईवी से संक्रमित हुए, जानें राज्यों में यूपी की स्थिति

Harindra Kumar Rai

आज की बड़ी खबर : देवरिया के दो मुख्य मार्गों की चौड़ाई में नहीं होगा फेरबदल, पढ़ें मास्टर प्लान 2031 की सुनवाई के महत्वपूर्ण बिंदु

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!