उत्तर प्रदेशखबरें

Uttar Pradesh : अमेरिकी सीईओ ने यूपी के कोविड मैनेजमेंट को अमेरिका से बेहतर बताया, सीएम योगी की तारीफ की

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) से गुरुवार को उनके सरकारी आवास पर बिल एण्ड मिलिण्डा गेट्स फाउण्डेशन (Bill & Melinda Gates Foundation) के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के साथ स्वास्थ्य, पोषण और कृषि के क्षेत्र में तकनीकी सहयोग को और बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया गया।

अमेरिका से बेहतर रहा

इस अवसर पर बिल एण्ड मिलिण्डा गेट्स फाउण्डेशन के सीईओ मार्क्स सुजमैन ने कहा कि वह बहुत सारे देशों में कार्य करते हैं। उन्होंने सभी देशों के कोविड प्रबन्धन को देखा है। यह कहना उचित होगा कि भारत विशेष रूप से उत्तर प्रदेश का कोविड प्रबन्धन अमेरिका के कोविड मैनेजमेंट से कहीं बेहतर रहा है। उत्तर प्रदेश के सघन जनसंख्या घनत्व और विविध सामाजिक चुनौतियों का सामना यहां के नेतृत्व ने जिस प्रकार किया वह अत्यन्त सराहनीय है।

सहयोग मिलता रहा है

सीएम ने कहा कि स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में बिल एण्ड मिलिण्डा गेट्स फाउण्डेशन का योगदान सराहनीय रहा है। राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को जनता तक पहुंचाने और प्रभावी बनाने में फाउण्डेशन का सदैव सहयोग मिलता रहा है। विगत वर्षों में कृषि क्षेत्र में भी फाउण्डेशन ने तकनीकी सहयोग दिया है।

सुधार हुआ है

सीएम योगी ने कहा कि राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे-5 (NFHS-5) के परिणाम बताते हैं कि स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। कई मानकों पर हमारा प्रदर्शन राष्ट्रीय औसत से बेहतर है। इस कार्य में भी हमें फाउण्डेशन का सहयोग मिला है।

कोरोना काल में की मदद

उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान उत्तर प्रदेश में फाउण्डेशन ने सहयोग प्रदान किया। टेस्टिंग किट उपलब्ध कराना हो या जनपद गौतमबुद्ध नगर, गोण्डा तथा प्रयागराज में डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल की स्थापना हो, इन सभी कार्यों में फाउण्डेशन ने रचनात्मक सहयोग प्रदान किया। हम इसके लिए फाउण्डेशन के प्रति आभारी हैं।

33 करोड़ से अधिक टीके लगे

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) के मार्गदर्शन में भारत के कोविड प्रबन्धन की सराहना पूरी दुनिया कर रही है। देश के सुदूर, दुर्गम तथा पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों को कोविड टीका कवर दिया गया है। उत्तर प्रदेश में 33 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाये जा चुके हैं। यह छोटी उपलब्धि नहीं है।

नियंत्रित हुईं बीमारियां

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने हाल के वर्षों में स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। पिछले 40 वर्षों से प्रदेश में इंसेफेलाइटिस से अनेक मासूम बच्चों की असमय मृत्यु होती थी। अब इस बीमारी से असमय मृत्यु को 95 प्रतिशत तक नियंत्रित कर लिया गया है। इंसेफेलाइटिस सहित विभिन्न जल-जनित बीमारियों, कोविड प्रबंधन सहित लोक स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमें यूनिसेफ, डब्ल्यूएचओ, बिल एण्ड मिलिण्डा गेट्स फाउण्डेशन और पाथ जैसी वैश्विक संस्थाओं से अच्छा सहयोग प्राप्त हुआ है। परस्पर सहयोग से आगे भी ऐसे प्रयास किये जाते रहेंगे।

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ाना होगा

सीएम ने कहा कि स्वास्थ्य सुरक्षा के क्षेत्र में राज्य में अभी बहुत कुछ किया जाना शेष है। प्रदेश में ‘एक जिला एक उत्पाद योजना’ की तर्ज पर ‘एक जिला एक मेडिकल कॉलेज’ की स्थापना की जा रही है। इससे प्रदेश में चिकित्सकों की पर्याप्त उपलब्धता हो जाएगी, लेकिन हमारे पास दक्ष नर्सिंग, पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता बड़ी चुनौती है। योग्य और कुशल एवं प्रोफेशनल नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ तैयार करने के लिए फाउण्डेशन राज्य सरकार को सहयोग कर सकता है। इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ाया जाना चाहिए।

केंद्रों की स्थापना हुई

सीएम ने कहा कि प्रदेश में कृषि के क्षेत्र में विकास की असीम संभावनाएं हैं। उत्तर प्रदेश को प्रचुर जल संसाधन और उर्वर भूमि के रूप में प्रकृति से उपहार प्राप्त है। विगत 05 वर्षों में प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार ने कृषि क्षेत्र में तकनीकी समावेश तथा कृषि विविधीकरण को प्रोत्साहित किया है। प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालय क्षमतावान एवं साधन संपन्न हैं। साथ ही, प्रदेश में कृषि विज्ञान केंद्रों की स्थापना की गई है।

उपयोगी साबित होगा

उन्होंने कहा कि किसानों को तकनीक से जोड़ने, प्रशिक्षित करने तथा कृषि क्षेत्र में विभिन्न शोध कार्यों, नवाचारों के लिए फाउण्डेशन के वैश्विक अनुभव हमारे लिए उपयोगी होंगे। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में स्वयं सहायता समूह को और सुदृढ़ बनाने में फाउण्डेशन राज्य सरकार का सहयोग कर सकता है। संस्था के वैश्विक व्यवहारिक अनुभव और तकनीकी ज्ञान हमें स्वयं सहायता समूहों को और प्रभावी बनाने में उपयोगी सिद्ध होगा।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक, फाउण्डेशन के कंट्री डायरेक्टर एवं अन्य पदाधिकारीगण तथा शासन के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

Deoria News : 29 मई को हास्य कवि हंसी से करेंगे लोटपोट, जानें कार्यक्रम

Abhishek Kumar Rai

Deoria news : सलेमपुर में भाजपा ने लोगों का मुफ्त हेल्थ चेकअप कराया, सांसद रविंद्र कुशवाहा ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन

Sunil Kumar Rai

शामपुर ग्राम चौपाल में डीएम एपी सिंह ने बताए आधुनिक खेती के तरीके : श्रीअन्न की उपज पर दिया जोर, 14 ग्रामीणों ने गिनाईं समस्याएं

Rajeev Singh

देवरिया में निवेश कुंभ का हुआ आयोजन : उद्यमी, युवा बने प्रदेश के विकास की नई गाथा के साक्षी

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी से मिलीं राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम : देवरिया के विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

Sunil Kumar Rai

एडीएम प्रशासन ने जाना ज्वाइंट एक्शन प्लान का हाल : जानें देवरिया में नशे के कारोबार पर कैसे लगेगी लगाम

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!