खबरेंदेवरिया

देवरिया : 4 बार विधायक और सांसद रहे हरिवंश सहाय का निधन, मुलायम सिंह यादव के थे करीबी

Deoria News : देवरिया के दिग्गज नेता, पूर्व सांसद और विधायक हरिवंश सहाय (Harivansh Sahai) का निधन हो गया है। उनके निधन से जनपद की राजनीति का एक बड़ा सितारा खो गया है। वह लंबे वक्त से अस्वस्थ थे। लोग अपने लोकप्रिय नेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। देवरिया सदर सीट से भाजपा के पूर्व एमएलए सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी और बरहज से समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता पूर्णेंदु तिवारी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मूल रूप से देवरिया जिले के भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र के विश्वंभरपुर गांव में जन्मे हरिवंश सहाय शुरू से ही सोशलिस्ट है। उन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी (University of Allahabad) से एमएससी की पढ़ाई की थी। हरिवंश सहाय कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता, टीचर और शिक्षाविद थे।

कुक्कुरघांटी में हुए पैदा

उनका जन्म 11 दिसंबर, 1939 को ग्राम विशंभरपुर, पोस्ट-कुकुरघांटी, जनपद देवरिया में हुआ था। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। अपने राजनीतिक करियर के दौरान हरिवंश सहाय कई अहम कमेटी के मेंबर और अन्य वरिष्ठ पदों पर नियुक्त रहे थे। जनता दल ने साल 1993-95 तक उन्हें अपना यूपी वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया था।

लोकसभा के लिए चुने गए

सबसे पहली बार साल 1969 में वह भाटपार रानी विधानसभा से उत्तर प्रदेश विधान मंडल पहुंचे थे। हरिवंश सहाय साल 1996 में सलेमपुर लोकसभा सीट से सांसद भी चुने गए थे। उनका बड़े सोशलिस्ट में शुमार था। पूर्व सांसद का स्वास्थ्य काफी दिनों से खराब था और उनका इलाज दिल्ली में एक निजी अस्पताल में चल रहा था।

मुलायम सिंह यादव के करीबी थे

हरिवंश सहाय को मुलायम सिंह यादव ने प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया था। वे मुलायम सिंह मंत्री मंडल में एक बार दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री भी रहे थे। हरिवंश सहाय भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र से 4 बार विधायक और एक बार सलेमपुर के सांसद रह चुके हैं। बीच में वे कुछ दिनों के लिए बसपा में भी चले गए थे। लेकिन बाद में फिर समाजवादी पार्टी में चले आए थे।

Related posts

देवरिया में चुनाव की तैयारी : 2 नगर पालिका और 15 नगर पंचायतों में 4.28 लाख मतदाता करेंगे मतदान, पढ़ें पूरा प्लान

Abhishek Kumar Rai

भारत के सबसे पसंदीदा मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ : विदेश में भी मची धूम, जानें जनता ने क्या कहा

Abhishek Kumar Rai

BREAKING : देवरिया के दौरे पर 25 अगस्त को आएंगे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, अगवानी के लिए सज रहा जिला

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : फर्जी प्रमाणपत्र से शिक्षक की नौकरी पाने और दूसरों को दिलाने वाले गैंगस्टर की करोड़ों की संपत्ति कुर्क, सलाखों के पीछे मास्टरमाइंड

Satyendra Kr Vishwakarma

यूपी को टेक्सटाइल हब बनाने का एक्शन प्लान तैयार : 15 जिलों के उद्योग को मिलेगा बड़ा बाजार

Rajeev Singh

Deoria News : 18 केंद्रों पर वनरक्षक परीक्षा में लागू रहेंगे ये प्रतिबंध, शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुआ एग्जाम

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!