खबरेंदेवरिया

संकट के समय लोगों की मदद सच्ची इंसानियत : सांसद रमापति राम त्रिपाठी

सांसद रमापति राम त्रिपाठी

Deoria News : कोरोना काल में काफी लोगों की मदद करने वाले अमेरिका के टेक्सास शहर में आईटी इंजीनियर विनय सिंह पुत्र फेंकू सिंह निवासी साकेत नगर के देवरिया आने पर सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी (Dr Ramapati Ram Tripathi MP) ने जिला पंचायत परिसर स्थित आवास पर माला पहना कर और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।

इस दौरान सदर सांसद ने कहा कि कोरोना के उस संकट के समय में जब पूरी दुनिया बंद थी, उस समय अमेरिका से देवरिया के लोगों की विनय ने मदद की। सोशल मीडिया और फ़ोन कॉल के माध्यम से जिसकी भी समस्या के बारे में इनको जानकारी होती थी, वे उनकी मदद अपने सैलरी के पैसे से करते थे।

भूल जाते हैं
उन्होंने कहा कि आज के समय मे जहां लोग विदेश जाकर अपने गांव, घर को भूल जाते हैं, वहीं कोरोना जैसे संकट के समय में देवरिया के लोगों का अपनी कमाई से मदद करना बहुत बड़ी बात है। कोरोना काल मे विनय सिंह के निःस्वार्थ सेवा की जब मुझे जानकारी हुयी, तो मैंने उनका सम्मान करने की इच्छा जताई। आज जब विनय देवरिया आये, तो उनको इस नेक कार्य के लिये शुभकामनाएं दी और सम्मानित किया। संकट के समय लोगों की मदद करना सच्ची इंसानियत है।

पीएम मोदी से हैं प्रभावित
विनय सिंह ने बताया कि वे प्रधानमंत्री मोदी से बहुत प्रभावित हैं। कोरोना के समय जब पूरी दुनिया बेहाल थी, उस समय प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने इस संकट का सफलता से सामना किया। उसकी तारीफ अमेरिका में मेरे विदेश के दोस्त भी करते हैं। प्रधानमंत्री के कोरोना के खिलाफ लड़ाई की प्रभावी कार्यशैली को देखकर मेरे मन में आया कि इस समय मुझे भी अपने देवरिया के उन लोगों की मदद करनी चाहिये, जो संक्रमण के कारण उत्पन्न समस्या से जूझ रहे हैं। मैंने देवरिया में अपने घर, दोस्तों, रिश्तेदारों से जानकारी लेकर मदद की।

ये रहे उपस्थित
सम्मान कार्यक्रम में धीरज पाठक,भूपेन्द्र सिंह, अम्बिकेश पाण्डेय, रामदास मिश्रा, संजय पाण्डेय, अखिलेश मिश्रा, राजू गौंड, नागेश पति त्रिपाठी, रामाशीष मौर्या, विजय गौंड, एडवोकेट अमित कुमार दूबे आदि मौजूद रहे।

Related posts

देवरिया में लोक अदालत में सुलझाए गए 89031 वाद : 11 करोड़ से अधिक की हुई वसूली

Rajeev Singh

खुशखबरी : 100 दिन में 10 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती करेगी योगी सरकार, माफिया के खिलाफ जारी रहेगा एक्शन

Sunil Kumar Rai

Deoria News : आरोपी मां ने दो बच्चियों को नदी में फेंकने का अपराध स्वीकारा, बोली- पता नहीं कैसे हो गया यह गुनाह

Satyendra Kr Vishwakarma

12 प्रमुख विभागों के समन्वय से धरातल पर उतरेगी सेफ सिटी परियोजना : सीएम ने तय को डेडलाइन, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : गर्वमेंट आईटीआई दिघवा पौटवा के निर्माण में मिली कमियां, प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की

Sunil Kumar Rai

एसडीएम और एसीपी ने जेवर के बाढ़ ग्रस्त गांवों का किया दौरा : इन इलाकों में जमा हुआ पानी, यमुना में जलस्तर…

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!