खबरेंदेवरिया

Deoria News : फंड की कमी से रुका आंगनवाड़ी भवन का निर्माण, ग्राम प्रधान ने सीडीओ को दी ये जानकारी

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवीन्द्र कुमार (CDO Ravindra Kumar) ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में जनपद में आवंटित 13 नवीन निर्माणाधीन आंगनवाड़ी केन्द्र भवनों में से विकास खण्ड बैतालपुर के ग्राम पंचायत रूच्चापार, विकास खण्ड रामपुर कारखाना के ग्राम पंचायत करनपुर उर्फ पचफेडा में निर्मित हो रहे आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों के निर्माण कार्य का सोमवार को निरीक्षण किया।

स्थलीय निरीक्षण में सीडीओ ने पाया कि ग्राम पंचायत रूच्चापार में कार्य रुका हुआ है। ग्राम प्रधान ने बताया कि मनरेगा में सामग्री मद से बजट के अभाव के कारण भवन का निर्माण कार्य रूका हुआ है। दीवाल छत स्तर तक पहुंच चुकी है। कार्य की गुणवत्ता सन्तोषजनक पायी गयी है। उपस्थित प्रधान को सुबह-शाम दिन में दो बार तराई कराने के लिए निर्देशित किया गया।

शिथिलता न बरती जाए

साथ ही अवगत कराया गया कि मिट्टी भराई का कार्य अनिवार्य रूप से 10 दिन के अन्दर करा लिया जाए। ताकि मिट्टी को बैठने का पर्याप्त समय मिल सके एवं टाइल्स आदि लगने के बाद क्षतिग्रस्त होने की समस्या न हो। अवर अभियन्ता, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग को निर्देशित किया गया कि वे समय-समय पर इस क्षेत्र का भ्रमण करते रहें एवं भवन को ससमय पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। शासन के निर्देशानुसार उक्त भवनों में गुणवत्तापूर्ण सामग्रियों का ही प्रयोग किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।

दिए निर्देश

इसी क्रम में विकास खण्ड रामपुर कारखाना के ग्राम पंचायत करनपुर उर्फ पचफेडा में निर्मित हो रहे आंगनबाड़ी केन्द्र भवन का निरीक्षण किया गया। इस भवन की भी दीवाल लिंटर स्तर तक खड़ी हो गयी है। यहां भी दीवालों को आवश्यकतानुसार तराई करने के लिए एवं मिट्टी भराई कार्य ससमय कराने के लिए निर्देशित किया गया। निरीक्षण के समय जिला कार्यक्रम अधिकारी, देवरिया कृष्ण कान्त राय, सीडीपीओ रामपुर कारखाना अजय कुमार नायक, एडीओ को-ऑपरेटिव राकेश सिंह, अवर अभियन्ता बद्री प्रसाद आदि उपस्थित थे।

Related posts

सोशल ऑडिट में पथरदेवा ब्लॉक में मिली गड़बड़ी : धन नहीं जमा कराने पर होगी FIR, डीडीओ ने दी चेतावनी

Rajeev Singh

शिक्षा पर 83 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी योगी सरकार : यूपी के एजुकेशन सिस्टम को देश में नंबर वन बनाने का लक्ष्य, जानें अब तक क्या हुआ हासिल

Satyendra Kr Vishwakarma

खास खबर : वेबसाइट पर मिलेगी यूपी के स्कूलों की जानकारी, शिक्षकों और छात्रों को करना होगा ये काम

Abhishek Kumar Rai

देवरिया : पूर्व बीडीओ और बखरा खास के पूर्व प्रधान समेत 4 पर केस दर्ज, जानें वजह

Abhishek Kumar Rai

यूपी : श्रीराम मन्दिर में लगेंगे भरतपुर के इस इलाके के नक्काशीदार पत्थर, 4 आईआईटी और 5 संस्थानों ने तैयार किया डिजाइन

Sunil Kumar Rai

कौशल विकास का हाल : सीडीओ ने शून्य प्रगति वाली संस्था पर लिया एक्शन, अन्य को मिली एक हफ्ते की डेडलाइन

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!