खबरेंदेवरिया

देवरिया : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही 8 जून को देंगे ये सौगात, पशुपालकों को मिलेगा लाभ

Deoria News : मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ पीएन सिंह ने बताया कि राजकीय पशु चिकित्सालय – देवरिया सदर के परिसर में आरकेवीवाई योजनान्तर्गत नवीन मॉडर्न वेटेनरी पाली क्लीनिक का शिलान्यास उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही (Surya Pratap Shahi) के कर कमलों द्वारा 8 जून को सुबह 11:00 बजे होना सुनिश्चित है।

सांसद-विधायक शामिल होंगे

शिलान्यास कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि डॉ रमापति राम त्रिपाठी (Dr Ramapati Ram Tripathi), सांसद, संसदीय क्षेत्र – देवरिया एवं शलभ मणि त्रिपाठी (MLA Shalabh Mani Tripathi) विधायक, देवरिया सदर होंगे। उत्तर प्रदेश सरकार पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए तमाम योजनाएं संचालित कर रही है।

बेहतर सुविधा मिलेगी

पशुपालक व मवेशी सुरक्षित रहें, इसके लिए समय-समय पर अभियान चलाकर टीकाकरण किया जा रहा है। शासन से पशुपालकों को अपने पशुओं को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जनपद स्तर पर पशु चिकित्सा पाली क्लीनिक की स्थापना की जा रही है। पशु चिकित्सा पाली क्लीनिक स्थापित होने के बाद पशुओं को इलाज की बेहतर सुविधा मुहैया होगी।

मोबाइल वैन चलेगी

पशुपालकों के द्वार पर पशु चिकित्सा, लघु शल्य चिकित्सा, कृत्रिम गर्भाधान एवं अन्य पशु चिकित्सकीय सेवा उपलब्ध कराने के लिये मोबाइल वेटेरिनरी यूनिट (मोबाईल पशु चिकित्सालय) की सुविधा भी जल्द ही जनपद में उपलब्ध होगी। मोबाइल पशु चिकित्सालयों की स्थापना से सूदुर ग्रामीण अंचलों तक पशुपालकों को पशुपालन विभाग से सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध होगा।

Related posts

Deoria News : अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने आयोजित किए कार्यक्रम, सांसद ने कहा- पीएम मोदी ने दिया इन्हें सम्मान

Abhishek Kumar Rai

देवरिया प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : 13 विक्रेताओं के उर्वरक बेचने पर प्रतिबंध, 58 केंद्रों पर हुई छापेमारी

Sunil Kumar Rai

23 जनवरी से बदल जाएगी खतौनी : अब एक क्लिक पर मिलेगी विवादित जमीन की जानकारी

Rajeev Singh

यूपी : अफसरों ने सीएम योगी को सौंपी ये खास ट्रॉफी, मुख्यमंत्री ने जनता को दिया धन्यवाद

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में अभ्युदय कोचिंग लाइब्रेरी बनेगी मॉडर्न : डीएम ने सीडीओ और सब्जेक्ट एक्सपर्ट संग की बैठक

Rajeev Singh

किसान दिवस की बैठक में उठे ये मसले : अधिकारियों ने दिया जल्द हल करने का आश्वासन

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!