खबरेंदेवरिया

उपलब्धि : रैंकिंग में सूबे में 13वें स्थान पर पहुंचा देवरिया, मंडल में मिला पहला स्थान

Deoria News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के (Yogi Adityanath) के नवीन विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की रैकिंग शासन स्तर पर कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग से की जाती है। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) व मुख्य विकास अधिकारी रवीन्द्र कुमार (CDO Ravindra Kumar Singh) के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में माह अप्रैल, 2022 की रैकिंग में जनपद को 13वां स्थान प्राप्त हुआ है।

सुधार की जरूरत है

माह मार्च 2022 की रैकिंग में जनपद को 28वां स्थान प्राप्त हुआ था। इन योजनाओं के क्रियान्वयन में जनपद मण्डल स्तर पर प्रथम स्थान पर है। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि माह अप्रैल, 2022 में स्वास्थ्य विभाग के प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत, नसबन्दी, पंचायती राज विभाग, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन व मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार सृजन कार्यक्रम में जनपद की रैंक में सुधार की गुंजाइश है।

प्रयास किया जाए

जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिये हैं कि विशेष प्रयास कर उक्त कार्यक्रमों की प्रगति “A” श्रेणी में लाने का प्रयास करें। जिससे जनपद शीर्ष पांच जिलों की श्रेणी में सम्मिलित हो सके।

Related posts

रजिस्टर में अधूरी जानकारी मिलने पर सीडीओ सख्त : सचिव की होगी जांच, दोषी मिले तो…

Sunil Kumar Rai

यूपी के गांवों का इतिहास लिखेगी सरकार, आईटीआई में इन ट्रेड्स की पढ़ाई बंद होगी, पढ़ें आज की महत्वपूर्ण खबरें

Harindra Kumar Rai

DEORIA : खाद्य विभाग ने देवरिया के 5 स्कूलों से लिया मिड डे मील का सैंपल, छात्रों को किया जागरूक

Sunil Kumar Rai

UP Elections 2022: अखिलेश यादव के जिन्ना वाले बयान पर बवाल, सीएम योगी और बसपा प्रमुख मायावती ने बोला हमला

Sunil Kumar Rai

करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी : केंद्र ने फसल एमएसपी 500 रुपये तक बढ़ाने को दी मंजूरी, गेहूं की दरों में 110 रुपये की बढ़ोत्तरी

Sunil Kumar Rai

Deoria News : समाधान दिवस में लेट और बिना स्वीकृति पहुंचे दो अधिकारी, डीएम ने वेतन रोका, दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!