खबरेंदेवरिया

Deoria News : नेहरु युवा केंद्र ने साइकिल रैली आयोजित की, सीएमओ डॉ आलोक कुमार पांडेय ने दी ये सलाह

-“साइकिल मात्र आवागमन का साधन नहीं बल्कि इसका नियमित प्रयोग अपने उत्तम स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने व पर्यावरण की रक्षा के लिए एक सजग प्रहरी के रूप में स्वयं को निरूपित करना है”- जिला युवा अधिकारी

-नेहरु युवा केन्द्र देवरिया के कुशल संयोजन में जिला क्रीडा विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना देवरिया ने विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में साइकिल रैली का आयोजन किया

-मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवरिया डॉ आलोक कुमार पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर रैली की शुरुआत की

Deoria News : नेहरू युवा केन्द्र देवरिया ने विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को जनपद मुख्यालय स्थित स्व रविन्द्र किशोर शाही स्टेडियम से आजादी के 75वें वर्ष के पावन उत्सव पर साइकिल रैली का आयोजन किया। इसमें नेहरु युवा केन्द्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों, मंडलों के सदस्य सहित जिला क्रीड़ा विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना देवरिया के युवाओं ने प्रतिभाग किया। साइकिल रैली में युवाओं के साथ अन्य वर्ग के लोगों ने भी हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पंचायती राज प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक राजेश कुमार मिश्र ने प्रतिभागी युवाओं को नेहरु युवा केन्द्र देवरिया से उपलब्ध कराये गए अप्रेन एवं कैप लगाकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि के रूप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक पाण्डेय ने हरी झण्डी दिखा कर रैली को रवाना किया।

सेहत सुधारना चाहिए

इसके पूर्व मुख्य अतिथि ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी दिनों में हम पर्यावरण दिवस मनाने जा रहे हैं और पिछले वर्षों में विश्व ने अपनी शताब्दी की सबसे घातक महामारी का प्रकोप देखा है। एक तरफ साइकिल चलाना पर्यावरण के प्रति अनुकूल है तो दूसरी तरफ स्वास्थ्य सम्बंधी अधिकांश बीमारियों से निजात भी दिलाता है। प्रत्येक मनुष्य को अपनी दैनिक गतिविधियों में साइकिल जरूर चला कर इस धरा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए खुद व प्रकृति के सेहत को सुधारना चाहिए।

अगली पीढ़ी के लिए संरक्षित करें

विशिष्ट अतिथि राजेश मिश्र ने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वास्तव में विश्व की सबसे बड़ी युवा आबादी वाला देश तभी तंदुरुस्त व स्वस्थ रहेगा, जब हम अपने शारीरिक विकास में साइकिल चलाने जैसी गतिविधियों को शामिल करेंगे। आने वाली सदी भारत की है। अत: हम सभी की यह महती जिम्मेदारी है कि हम पर्यावरण को हरा-भरा व आने वाली पीढ़ी के उपयोग के लिए सीमित ईंधन को संरक्षित कर सकें।

कम कर सकते हैं

राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल अधिकारी व असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ विवेक मिश्र ने साइकिल चलाने की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि साइकिल का उपयोग विद्यालय, कार्यालय व अन्य निश्चित दूरी के स्थानों पर जाने के लिए करके वायु प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण, प्राकृतिक ईंधन के अपव्यय, सड़क दुर्घटना को कम कर सकते हैं।

आयोजन कर रहा है

इस कार्यक्रम के आयोजक व जिला युवा अधिकारी विकास तिवारी ने बताया कि विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित यह साइकिल रैली आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित हुई है। यह सन्देश देने का प्रयास है कि हमें अपने स्वास्थ्य एवं पर्यावरण की रक्षा करके राष्ट्र की सेवा का संकल्प लेना है। स्वयं स्वस्थ होकर एवं अपने पर्यावरण को स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त बनाकर ही हम अपने राष्ट्र को एक उन्नत राष्ट्र बना सकते हैं। आजादी के अमृत काल में इस प्रकार की अनेक गतिविधियों का आयोजन नेहरु युवा केन्द्र निरंतर कर रहा है।

10 जून तक चलेगी साइकिल रैली

4 जून से 10 जून के मध्य जनपद के सभी 16 विकास खण्डों में राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवकों के संयोजकत्व में इस साइकिल रैली का आयोजन करके आम जनमानस को स्वयं के स्वास्थ्य एवं पर्यावरण की रक्षा के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य पर हम सभी यह प्रण लें कि दैनिक उपयोग में साइकिल चलाने जैसी गतिविधियों को शामिल करेंगे क्योंकि साइकिल मात्र आवागमन का साधन मात्र नहीं है, बल्कि यदि हम इसका नियमित रूप से उपयोग करते हैं तो यह हमारे उत्तम स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है।

इनकी रही भूमिका

इस कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक शुभम त्रिपाठी ने किया। साईकिल रैली स्टेडियम से निकल कर पुलिस लाइन्स, ट्यूबवेल कालोनी,हॉस्पिटल रोड तत्पश्चात शास्त्री चौक पर समाप्त हुई, जहां पर लाल बहादुर शास्त्री जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि करके राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ। इस दौरान जिला क्रीड़ा स्टेडियम के रवि सिंह, गिरीश सिंह, नागेंद्र, अमरेंद्र, सिंहासन, बृजेश, प्रसिद्धि, शुभम, शिवाय, अदिति व अन्य उपस्थित रहे।

Related posts

सुषमा स्वराज : विरोधी भी थे उनके मुरीद, देवरिया भाजपा ने पुष्प अर्पित कर नमन किया

Sunil Kumar Rai

Deoria News : सीडीओ रवींद्र कुमार ने मेरुण्ड ग्राम भदिला प्रथम में अपनी मौजूदगी में कराया छिड़काव, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया नगर पालिका में शामिल 23 गांव हुए शहर का हिस्सा, अधिसूचना जारी

Satyendra Kr Vishwakarma

Lakhimpur Kheri Violence : एसआईटी ने संदिग्धों की फोटो जारी की, पहचान बताने पर यूपी पुलिस देगी पुरस्कार

Harindra Kumar Rai

पलटवार : ‘गरीबी सूचकांक रिपोर्ट सपा सरकार के कुशासन का दस्तावेजी सबूत है’, यूपी सरकार ने अखिलेश यादव को दिया जवाब

Abhishek Kumar Rai

जिम्मेदारी : दिव्यांगजनों को ऐसे सक्षम बना रही योगी सरकार, सीएम ने आंकड़ों से बताया, जानें

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!