खबरेंदेवरिया

DEORIA : सीडीओ ने इन गांवों का किया दौरा, अफसरों से चार गुने धनराशि की वसूली की दी चेतावनी, जानें वजह

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी (CDO) रवींद्र कुमार ने विकास खण्ड रामपुर कारखाना के ग्राम पंचायत रामपुर चन्द्रमान, शहबाजपुर एवं करनपुर उर्फ पचफेड़ा में मनरेगा योजनान्तर्गत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय खण्ड विकास अधिकारी शान्ती देवी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी राजन गुप्ता, सहायक विकास अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

ग्राम पंचायत रामपुर चन्द्रमान में तालाब की खुदाई के निरीक्षण के समय कुल 40 श्रमिक कार्य करते हुए पाये गये। मगर उनके पास जॉब कार्ड नहीं पाये गये। इस पर सम्बन्धित ग्राम रोजगार सेवक चेतावनी के देते हुए निर्देश दिये गये कि कार्य स्थल पर ही जॉब कार्ड को अपडेट करना सुनिश्चित करें।

वसूली की जाएगी

कार्य स्थल पर सीआईबी स्थापित नहीं होने पर कार्यक्रम अधिकारी रामुपर कारखाना को कड़ी चेतावनी देते हुए निर्देश दिये गये कि कार्य प्रारम्भ के समय सीआईबी लगा होना सुनिश्चित किया जाय। अन्यथा कार्य प्रभारी से सीआईबी के लागत से चार गुने धनराशि की वसूली की जायेगी।

पूरा कराएं काम

ग्राम पंचायत शहबाजपुर में 30 श्रमिक कार्य करते हुए पाये गये, जिनके पास भी जॉब कार्ड नहीं थे। कार्य स्थल पर सीआईबी नहीं लगाया गया था। करनपुर उर्फ पचफेड़ा मे मात्र 8 श्रमिक कार्य पर नियोजित किये गये थे। इस पर कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिये गये कि श्रमिकों की संख्या को बढ़ाते हुए कार्य को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

Related posts

देवरिया में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष : भूपेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को दिया सम्मान, कहा- बिना भेदभाव काम कर रही भाजपा सरकार

Sunil Kumar Rai

मौका : प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना का लाभ लेने के लिए 15 जुलाई तक करें आवेदन, जानें शर्तें और प्रक्रिया

Sunil Kumar Rai

विश्व हिंदू परिषद की बड़ी तैयारी : देश के एक लाख गांवों में 24 लाख हितचिंतक बनाएगा संगठन, पढ़ें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया में मांस-मछली विक्रेताओं की जांच में मिली कमियां, 4 पर कार्रवाई, विश्लेषण के लिए भेजे गए नमूने

Sunil Kumar Rai

गोरखपुर रेलवे स्टेशन की ये तस्वीरें देख रह जाएंगे दंग : पीएम मोदी ने साझा की पिक्चर्स, देखें

Shweta Sharma

BREAKING : केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाया, जानें नई दरें

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!