खबरेंपूर्वांचल

BIG NEWS : कुशीनगर में एक दारोगा और तीन सिपाही सस्पेंड, इस वजह से हुआ एक्शन

Kushinagar News : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के पुलिस अधीक्षक ने एक एसआई और 3 सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। एक व्यापारी ने आरोप लगाया था कि इस टीम ने परचून लदे मालवाहक को बेवजह घंटों रोके रखा और उससे अवैध वसूली की। जांच में आरोप सत्य पाए गए। मामला पटहेरवा थाने का है। इस एक्शन से जिले के पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

बेवजह रोके रखा

जानकारी के मुताबिक पटहेरवा थाने में तैनात एसआई मंगेश मिश्र, कांस्टेबल विवेक कांदू, मो. राजू व गौरव यादव जोकवा – बंजरिया मार्ग पर बीते मंगलवार की रात में वाहन चेकिंग का अभियान चला रहे थे। इसी दौरान उन्हें परचून का सामान लेकर गुजर रहा मालवाहक मिला था। व्यापारी ने आरोप लगाया कि सारे कागजात होने के बावजूद टीम ने मालवाहक को बहुत देर तक रोके रखा।

मोटी रकम वसूली

व्यापारी ने आगे कहा था कि सिपाही विवेक कांदू ने उससे मोटी रकम की डिमांड की। जब कारोबारी ने इनकार किया, तो मालवाहक को थाने में लाकर चालक सहित बंद कर दिया गया। बुधवार सुबह पुलिस टीम ने व्यापारी से मोटी रकम वसूलने के बाद मालवाहक को छोड़ा। पीड़ित व्यापारी ने इसकी शिकायत एसपी से की।

प्रभारी निरीक्षक ने सौंपी रिपोर्ट

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी धवल कुमार जायसवाल ने पटहेरवा एसओ अखिलेश सिंह को शिकायत की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। एसओ ने जांच में व्यापारी की शिकायत को सही पाया। उनकी रिपोर्ट पर एसपी ने एसआई मंगेश मिश्र, कांस्टेबल विवेक कांदू, गौरव यादव व मो.राजू को निलंबित कर पुलिस लाइन में बुला लिया है। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हलचल बढ़ गई है।

Related posts

दुःखद : गौरीबाजार के पूर्व विधायक प्रमोद सिंह नहीं रहे, कृषि मंत्री और भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Sunil Kumar Rai

मोहन सिंह सेतु : 8 साल में सिर्फ 68 फीसदी तैयार हुआ पुल, 4 साल थी डेडलाइन

Abhishek Kumar Rai

जनता की समस्याओं के समाधान में कोताही हरगिज न करें : मुख्यमंत्री योगी

Rajeev Singh

Independence Day Celebration : डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने मूक – बधिर बच्चों संग मनाया आजादी का जश्न, बांटी खुशियां

Abhishek Kumar Rai

BREAKING : यूपी के लाखों बटाईदार क्रय केंद्रों पर बेच सकेंगे धान, योगी आदित्यनाथ ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

नोएडा : विहिप कार्यकर्ताओं को परेशान करना पड़ा भारी, कोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार, संगठन ने की ये मांग

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!