खबरेंदेवरिया

मुलाकात : खुखुन्दू को ब्लाक बनाने की मांग तेज, एमएलए सुरेंद्र चौरसिया ने डिप्टी सीएम को सौंपा पत्र

Deoria News : देवरिया के रामपुर कारखाना विधानसभा (Rampur Karkhana Assembly) से भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के विधायक सुरेंद्र चौरसिया (Surendra Chaurasia) खुखुंदू को ब्लॉक बनाए जाने के अभियान में जुटे हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने बीते दिन डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) से मुलाकात की।

सदन में उठाएंगे

एमएलए सुरेंद्र चौरसिया की इस पहल का लोगों ने स्वागत किया है। इससे खुखुन्दू ब्लाक के लिए संघर्ष कर रहे लोगों को एक उम्मीद की किरण दिखायी देने लगी है। विधायक ने जनता की इस मांग को प्रश्नकाल में भी सदन में रखने का आश्वासन दिया है। अगर एमएलए की मांग पर योगी सरकार गौर करती है, तो करीब 31 वर्षों से चल रहा यह संघर्ष सफल हो जाएगा।

शासन के फैसले का इंतजार

विधायक ने उपमुख्यमंत्री को पत्र देकर खुखुन्दू को ब्लाक बनाने की जनता की वर्षों की मांग पूरा करने का आग्रह किया। सुरेंद्र चौरसिया ने अपने पत्र में लिखा है कि डीएम कार्यालय से शासन को कई पत्र लिखे जा चुके हैं। जनता जवाब का इंतजार कर रही है। शासन से मंजूरी मिले, तो 58 ग्राम पंचायतों के लोगों को अपना विकास खण्ड मिल जाएगा।

दूरी है बाधा

उन्होंने उप मुख्यमंत्री को सौंपे अपने पत्र में बताया है कि ब्लाक मुख्यालय से दूरी होने के कारण इन गांवों के लोगों को दिक्कत होती है। उन्हें आने-जाने में असुविधा का सामना करना पड़ता है। देखना है, शासन लोगों की इस मांग पर कब अमल करता है।

Related posts

खास खबर : योगी सरकार ने 5 साल में यूपी को देश की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया, जानें क्या बोले सीएम

Harindra Kumar Rai

3 सदस्यीय कमेटी करेगी अतीक और अशरफ हत्याकांड की जांच : इतने दिनों में सौपेंगी रिपोर्ट

Sunil Kumar Rai

5G Spectrum Auction : अंबानी और अडाणी के बीच होगा मुकाबला, इन 4 कंपनियों ने किया आवेदन

Abhishek Kumar Rai

वन्य जीवों से नुकसान का मुआवजा बढ़ाएगी योगी सरकार : कम होगा पर्यटन शुल्क, जानें सीएम ने क्या दिए आदेश

Sunil Kumar Rai

UP News : मुख्यमंत्री योगी की फटकार के बाद राजस्व मामलों के निपटारे में आई तेजी, शत-प्रतिशत पहुंचा रेश्यो

Sunil Kumar Rai

यूपी के तीन और शहरों में लागू होगा पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम  :  कैबिनेट ने दी स्वीकृति

Rajeev Singh
error: Content is protected !!