उत्तर प्रदेशखबरें

वकील की हत्या के मामले में विपक्ष हमलावर : जानें क्या बोले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती

Uttar Pradesh : यूपी के शाहजहांपुर में अधिवक्ता की न्यायालय परिसर में ही गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और मायावती (Mayawati) ने राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। दोनों नेताओं ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर इस घटना की निंदा की है। साथ ही राज्य सरकार से सवाल पूछे हैं।

समाजवादी पार्टी बढ़ती महंगाई को लेकर भी आज सुबह से पूरे प्रदेश में प्रदर्शन कर रही है। लखनऊ में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा और उसके सामने गैस सिलेंडर लेकर प्रदर्शन किया। थोड़ी देर पहले सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लिखा है, शाहजहाँपुर में कोर्ट में ही एक वकील की सरेआम हत्या ने ‘एनकाउंटर सरकार’ के झूठे प्रचार का सच जनता के सामने लाकर रख दिया है। भाजपा सरकार में उप्र ‘ईज़ ऑफ़ डूइंग क्राइम’ में ‘नंबर वन’ हो गया है।

जनता देगी जवाब

उन्होंने महंगाई पर भी सरकार को घेरते हुए लिखा है, हज़ार का सिलेंडर आज जनता को महँगा पड़ रहा है… बाइस के चुनाव में भाजपा को महँगा पड़ेगा। अमीरों के हवाई जहाज का तेल सस्ता और ग़रीब जनता की गाड़ी-वाहनों का डीज़ल-पेट्रोल महँगा हो गया है। भाजपा ग़रीबों की जेब काट रही है और अमीरों की तिजोरियाँ भर रही है। आज पेट्रोल पंप भाजपा के लिए ‘पैसों के पंप’ बन गए हैं। भाजपा पैसों वालों की पार्टी थी, है और रहेगी।

आखिर सुरक्षित कौन?

शाहजहांपुर में अधिवक्ता की हत्या मामले में बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है, यूपी के जिला शाहजहाँपुर के कोर्ट परिसर में वकील की आज दिन दहाड़े हुई हत्या अति-दुखद व शर्मनाक है। यह यहाँ की भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था की स्थिति व इस सम्बंध में सरकारी दावों की पोल खोलती है। अब अन्ततः यही सवाल उठता है कि यूपी में आखिर सुरक्षित कौन? सरकार इस ओर समुचित ध्यान दे।

सीबीआई जांच की मांग की

बसपा प्रमुख ने सिंधु बॉर्डर पर एक दलित की हत्या को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है, इसमें कोई भी सन्देह नहीं है कि बीएसपी ने हमेशा सिखों के सभी सन्तों, गुरुओं व महापुरुषों आदि को पूरा-पूरा आदर-सम्मान दिया है और यह आदर-सम्मान आगे भी हमेशा बना रहेगा। लेकिन सिन्घु बॉर्डर पर एक दलित की हुई हत्या को लेकर इस मामले में अब जो कुछ गम्भीर बातें सामने आ रही हैं उसे ख़ास ध्यान में रखकर अब इस प्रकरण की सीबीआई (CBI) से जाँच होनी चाहिये। बीएसपी की केन्द्र सरकार से यह मांग है।

प्रियंका गांधी ने किया कटाक्ष

बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है, वादा किया था कि हवाई चप्पल वाले हवाई जहाज से सफर करेंगे। लेकिन भाजपा सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम इतने बढ़ा दिए कि अब हवाई चप्पल वालों और मध्यम वर्ग का सड़क पर सफर करना भी मुश्किल हो गया है।

यह है पूरा घटनाक्रम

सोमवार, 18 अक्टूबर को शाहजहांपुर कचहरी में एक सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां तीसरी मंजिल स्थित ACJM ऑफिस में अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे कचहरी में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आनन-फानन में मौके पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। पुलिस ने मौके से 315 बोर का तमंचा बरामद किया है। बता दें वारदात के समय दफ्तर में कोई भी मौजूद नहीं था।

आला अधिकारी पहुंचे

हत्यारे की तलाश के लिए फॉरेंसिक टीम के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। मौके पर एसपी एस आनंद, डीएम इंद्र विक्रम सिंह पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक करीब 12 बजे कचहरी की तीसरी मंजिल में हमलावर अधिवक्ता की हत्या कर मौके पर ही तमंचा छोड़कर आराम से फरार हो गया। जलालाबाद निवासी अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह लंबे समय से शहर में वकालत कर रहे थे।

तीसरी मंजिल पर हुई घटना

सोमवार को वह रोज की तरह कोर्ट पहुंचे। करीब 12 बजे वह न्यायिक भवन की तीसरी मंजिल पर कार्यालय में मुकदमों के बारे जानकारी लेने पहुंचे। तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई। वहां मौजूद बाबुओं ने देखा तो वहां कोई नहीं था। एसपी एस आनंद ने बताया कि अधिवक्ता को सिर में गोली मारी गई। या फिर उन्होंने स्वयं जान दी। इस बारे में छानबीन की जा रही है। उनके पास से एक तमंचा बरामद किया गया है।

Related posts

अच्छी खबर : देवरिया के 5 मार्गों पर बनेंगे भव्य प्रवेश द्वार, डीएम ने एसपी संग भूमि चिन्हित की, इन सड़कों पर होगा निर्माण

Harindra Kumar Rai

देवरिया : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पथरदेवा विधानसभा से भरा पर्चा, जनता को ऐसे दिया धन्यवाद

Sunil Kumar Rai

यूपी के शाहजहांपुर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में गिरी : 12 लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुःख

Abhishek Kumar Rai

देवरिया की कोर्ट ने 29 साल बाद 41 अभियुक्तों को सुनाई सजा : एक को उम्र कैद, पढें पूरा मामला

Rajeev Singh

खेती-किसानी : यूपी के किसानों को 7200 कुंतल बीज मुफ्त में बांटेगी योगी सरकार, इस पोर्टल पर कराना होगा रजिस्ट्रेशन

Harindra Kumar Rai

नियुक्ति : रविंद्र राय बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष, आराधना महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी, इन पदों पर हुआ फेरबदल

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!