उत्तर प्रदेशखबरें

दु:खद : आंधी-बारिश और डूबने से यूपी में 39 लोगों की गई जान, सीएम योगी ने दिए ये आदेश

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आंधी-तूफान, आकाशीय विद्युत एवं डूबने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

उन्होंने प्रदेश में आंधी-तूफान, आकाशीय विद्युत तथा डूबने से हुई जनहानि, पशुहानि एवं मकान क्षति के दृष्टिगत राहत कार्य पूरी सक्रियता से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी प्रभावितों को पूरी मदद देने के लिए कृतसंकल्पित है।

39 लोगों की मौत हुई

राजस्व विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार 23 मई, 2022 को प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आंधी-तूफान, आकाशीय विद्युत एवं डूबने से कुल 39 जनहानि, 3 पशुहानि हुई है। 3 व्यक्ति घायल हुए हैं। इनमें आकाशीय विद्युत से अलीगढ़, शाहजहांपुर, बांदा में 1-1, लखीमपुर खीरी में 2 जनहानि हुई है।

इन जिलों में गई जान

डूबने से जनपद गाजीपुर, कौशाम्बी में 1-1, प्रतापगढ़ में 2 तथा आगरा एवं वाराणसी में 4-4 जनहानि हुई है। आंधी-तूफान से जनपद अमेठी, चित्रकूट, अयोध्या, फिरोजाबाद, मुजफ्फरनगर तथा जौनपुर में 1-1, वाराणसी, बाराबंकी, अम्बेडकरनगर, बलिया, गोण्डा में 2-2, कौशाम्बी व सीतापुर में 3-3 जनहानि हुई है।

4 लाख राहत राशि मिलेगी

मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा मोचक निधि से दिवंगतों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये तथा घायलों एवं पशुहानि के लिए प्रभावितों को नियमानुसार राहत राशि तत्काल प्रदान करने के आदेश दिये हैं।

Related posts

सुनवाई : बांझपन से जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब, याची ने आंकड़ों को बनाया आधार

Sunil Kumar Rai

रोपवे से जुड़ेंगे केदारनाथ-गौरीकुंड और हेमकुंड साहिब-गोविंदघाट : पूरे दिन की यात्रा मिनटों में होगी, पढ़ें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

50 फीसदी अनुदान पर ढैचा बीज मुहैया कराएगी योगी सरकार : जानें कैसे किसानों की किस्मत बदल रही हरी खाद

Swapnil Yadav

जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ने पर भाजपाइयों में खुशी : जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने मिठाई खिला कर किया इजहार

Satyendra Kr Vishwakarma

प्रतिभावान कलाकारों की खोज : डीएम ने निर्णायक मंडल गठित की, इन अफसरों को सौंपी जिम्मेदारी

Harindra Kumar Rai

BIG NEWS : मुख्य विकास अधिकारी की जांच में देवरिया में अनुपस्थित मिले 76 अधिकारी और कर्मचारी, कटेगा वेतन और हुआ यह एक्शन

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!