उत्तर प्रदेशखबरें

लखनऊ : पुलिस और बांग्लादेशी डकैतों की मुठभेड़ में सरगना मारा गया, तीन पुलिसकर्मी जख्मी

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में पुलिस और बांग्लादेश के डकैत गिरोह के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। घटना रविवार देर रात की है। मुठभेड़ में पुलिस ने गैंग के सरगना हमजा को ढेर कर दिया है। जबकि 5-6 बदमाश भाग खोलने में कामयाब रहे। बीती रात करीब 2:30 बजे पुलिस टीम रेलवे ट्रैक के आसपास गश्त कर रही थी। इस बीच 6-7 संदिग्ध पुलिस को जाते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में तीन सिपाही भी घायल हुए हैं। जिनमें से दो क्राइम ब्रांच और एक गोमतीनगर थाने में तैनात है।

घायल पुलिसकर्मियों का चल रहा इलाज

गोमतीनगर थाने के इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही डीसीपी पूर्वी की क्राइम टीम और थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस टीम ने बदमाशों को चारों ओर से घेर लिया। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के सीने में गोली लग गई। जिससे वह मौके पर ही धराशाई हो गया। मुठभेड़ के दौरान हेड कांस्टेबल मुकेश चौधरी, नरेंद्र बहादुर और आर्यन शुक्ला को भी गोली लगी। वह भी घायल हुए हैं। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल बदमाश की पहचान बांग्लादेशी डकैत गिरोह के सरगना हमजा के रूप में हुई। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पिछले हफ्ते 3 बांग्लादेशी हुए थे गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से एक कट्टा, एक पिस्टल और एक बैग बरामद किया है। गौरतलब है कि बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल के रास्ते उत्तर प्रदेश पहुंचकर यह गैंग लूट और डकैती जैसी वारदातों को अंजाम देता है। यह गैंग रेलवे ट्रैक के किनारे बने घरों को निशाना बनाता था। त्यौहार और सर्दी के दिनों में यह गिरोह लोगों को अपना निशाना बनाते थे। पुलिस ने बीते 11 अक्टूबर को बांग्लादेशी गिरोह के 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया था। अब पुलिस गिरोह को पनाह देने वालों की तलाश में जुट गई है।

दो तरफ से कर रहे वार

पिछले कुछ महीनों में राजधानी लखनऊ में इस तरह की घटनाएं बढ़ी हैं। दो खास तरह के गैंग ज्यादा सक्रिय हैं। एक बांग्लादेश से आकर लखनऊ में लूटपाट करने वाला गिरोह है। जबकि दूसरा गैंग बांग्लादेश, पाकिस्तान समेत अन्य देशों से आर्थिक मदद लेकर धर्मांतरण के काले धंधे में शामिल है। यूपी पुलिस और एसटीएफ ने अवैध धर्मांतरण के बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। इनकी जड़े तलाशी जा रही हैं। अब तक की जांच में कई मौलाना धर्मांतरण के खेल में शामिल पाए गए हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है। साथ ही कानूनी कार्रवाई हो रही है।

Related posts

देवरिया में करोड़ों का खाद्यान्न घोटाला : सरकारी गोदाम से गायब हुआ हजारों क्विंटल अनाज, डीएम के आदेश पर मुकदमा दर्ज, पढ़ें पूरा मामला

Sunil Kumar Rai

E-Pension Portal : रिटायरमेंट के 3 महीने पहले पूरी होगी पेंशन की प्रक्रिया, देश का पहला राज्य बना यूपी, पूरी जानकारी

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में 21 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलेगा पुरुष नसबंदी पखवाड़ा : कैंप लगाकर किया जाएगा जागरूक, जानें पूरा प्लान

Abhishek Kumar Rai

Video : अग्निपथ योजना के विरोध में लगातार दूसरे दिन देवरिया में बवाल, युवाओं ने सड़क और रेलवे ट्रैक बाधित किया

UP Election 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव से पहले शराब माफिया पर बड़ी कार्रवाई, 2600 से ज्यादा गिरफ्तार और 7 हजार मामले दर्ज, पढ़ें पूरा एक्शन

Satyendra Kr Vishwakarma

एशियन गेम्स में भारत की स्वर्णिम सफलता : सीएम योगी ने विजेताओं को दी बधाई

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!