खबरेंदेवरिया

एक्शन : यूपी बोर्ड परीक्षा के जालसाजों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई, पुलिस ने दी ये जानकारी

Deoria News : डीआईजी और पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्र (DIG Sripati Mishra) के आदेश पर देवरिया पुलिस ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Uttar Pradesh State Board of High School and Intermediate Education) की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं के दौरान फर्जीवाड़ा कर कॉपी लिखने वाले 9 आरोपियों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की है। बोर्ड परीक्षाओं के दौरान 9 लोग ग्राम प्रधान के घर फर्जी तरीके से कॉपी लिखे जाने के मामले में शामिल थे।

मामला देवरिया के बरहज थाना क्षेत्र का है। यूपी बोर्ड (UP Board) की परीक्षाओं के दौरान थाना क्षेत्र में बड़का गांव के प्रधान के घर पर पैना में स्थित विंध्यांचल इंटर कॉलेज की बोर्ड परीक्षा की कापियां लिखी जा रही थीं। इसकी सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने छापेमारी की और कॉपी लिखते हुए 9 आरोपी पकड़े गए। साथ ही बड़ी संख्या में प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाएं भी पुलिस ने बरामद की।

इनके खिलाफ हुई कार्रवाई

बरहज पुलिस ने इस मामले के मास्टर माइंड, कॉलेज के प्रधानाचार्य और केंद्र व्यवस्थापक तारकेश्वर गुप्ता, उपेंद्र यादव, मोनू पाठक, हेमंत यादव, नब्बे लाल गुप्ता, हरि प्रसाद यादव, धीरज गुप्ता और शैलेंद्र गुप्ता के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की है।

ये था मामला

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह गैंग रुपये लेकर यूपी बोर्ड की कॉपियां फर्जी तरीके से लिखवाता था। पुलिस ने छापे के दौरान पाया कि जिन उत्तर पुस्तिकाओं को विंध्याचल इंटर कॉलेज में लिखा जाना था, वह प्रधानाचार्य और ग्राम प्रधान नब्बे लाल के पुत्र तारकेश्वर के घर लिखी जा रही थीं। मामले का खुलासा होने के बाद जिले में हड़कंप मच गया था। साथ ही यह साफ हो गया था कि तमाम दावों के बावजूद यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को नकलविहीन नहीं किया जा सकता है।

Related posts

BIG NEWS : देवरिया में गड़बड़ी मिलने पर 5 मांस-मछली विक्रेताओं का चालान और अन्य को चेतावनी, नामी रेस्टोरेंट से टीम ने लिया सैंपल

Sunil Kumar Rai

Deoria News : सीडीओ ने रूच्चापार आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, 10 दिन में काम पूरा कराने का आदेश

Sunil Kumar Rai

DEORIA : देवरिया में 11000 आयुष्मान कार्ड सत्यापन के लिए पेंडिंग, सीडीओ ने आईएसए के अधिकारी को दी चेतावनी

Sunil Kumar Rai

‘5टी’ के मंत्र से हो रहा यूपी का विकास : ODOP से बढ़ा निर्यात, IFS अधिकारियों से बोले सीएम योगी

Swapnil Yadav

देवरिया का गौरव : अखिलेंद्र शाही को राज्यपाल 24 जून को देंगी विशिष्ट उपहार, इन कार्यों के लिए मिला सम्मान

Abhishek Kumar Rai

BREAKING : सीएम योगी के कार्यालय का आधिकारिक ट्विटर एकाउंट हैक, जांच शुरू

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!