खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : देवरिया सदर से एमएलए शलभ मणि समेत 8 पर दर्ज होगा केस, अदालत ने दिया ये आदेश

Deoria News : देवरिया की एक अदालत ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान हुए बवाल के मामले में सदर सीट से भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी सहित 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है। गोरखपुर के एक भाजपा कार्यकर्ता की शिकायत पर गौरी बाजार पुलिस पहले ही सपा के सदर सीट से उम्मीदवार रहे अजय प्रताप सिंह समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इन सभी को भगौड़ा घोषित कर 25-25 हजार रुपये का इनाम रखा है।

दरअसल विधानसभा चुनाव 2022 में मतदान से एक दिन पहले गौरी बाजार के करमाजीतपुर गांव में भाजपा-सपा समर्थकों के बीच मारपीट हुई थी। इसी मामले में श्रीप्रकाश सिंह के प्रार्थना पत्र पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुंदर पाल ने गौरी बाजार के थाना प्रभारी को सदर विधायक समेत 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया है।

बताया ये मामला

गौरी बाजार के देवगांव निवासी श्रीप्रकाश सिंह ने कोर्ट में कहा है कि विधानसभा चुनाव में उनके छोटे भाई अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सदर सीट से प्रत्याशी थे। 2 मार्च 2022 की रात 9 बजे के करीब सूचना मिली कि विपक्षी भाजपा प्रत्याशी शलभ मणि करमाजीतपुर गांव में अपने समर्थकों के साथ चुनाव को प्रभावित कर रहे हैं।

मारपीट हो गई

जानकारी होने पर सपा समर्थक वहां पहुंचे और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसी मामले में कोर्ट ने एमएलए और समर्थकों पर केस दर्ज कर विवेचना के लिए पुलिस को आदेशित किया है। अदालत के इस आदेश से जिले की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। समाजवादी पार्टी का कहना है कि ये सत्य की जीत है। पुलिस पूरे मामले की सही ढंग से छानबीन करे तो पूरा सच सामने आ जाएगा।

Related posts

यूपी में कृषि कुंभ 2.0 की तैयारी तेज : मुख्यमंत्री योगी ने की समीक्षा, जानें कैसे खेती-किसानी की कायापलट करेगा आयोजन

Sunil Kumar Rai

एमपी रविंद्र कुशवाहा ने सदन में उठाया मुद्दा : ट्रेनों के ठहराव की मांग की, रेवती हाल्ट बनेगा स्टेशन

Sunil Kumar Rai

Agnipath Scheme : आरएलडी प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने अग्निपथ योजना को बताया धोखा, युवा आक्रोश सम्मेलन आयोजित करेगी पार्टी

Abhishek Kumar Rai

काशी से पीएम ने करोड़ों लोगों को दी सहूलियत : सड़क से स्वास्थ्य सेवा तक का ढांचा बदला, सरकार ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड

Harindra Kumar Rai

BIG NEWS : बेसिक शिक्षा विभाग में जल्द शुरू होगा मृतक आश्रितों का समायोजन, शासन ने सभी बीएसए से मांगी रिपोर्ट

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया में 29 जनवरी को चलेगा मेगा कोविड वैक्सीनेशन अभियान : हर स्वास्थ्य केंद्र पर लगेगा टीका

Rajeev Singh
error: Content is protected !!