खबरेंशिक्षा

बड़ी खबरः अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी में आज जारी होगी लिस्ट, इन छात्रों की मेरिट में हुआ बदलाव, जानें वजह

Uttar Pradesh : डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (APJ Abdul Kalam Technical University – AKTU) के सम्बद्ध संस्थानों में संचालित विभिन्न पाठ्यकर्मों में प्रवेश के लिए आयोजित यूपीसीईटी-2021 कॉउंसलिंग (UPCET-2021) केंद्रीय प्रवेश समिति की बैठक रविवार, 17 अक्टूबर को कुलपति प्रो विनीत कंसल की अध्यक्षता में ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की गई।

बैठक में स्थगित काउन्सलिंग को फिर से प्रारम्भ करने का निर्णय लेते हुए  प्रथम चरण के संशोधित सीट आवंटन को आज रात में घोषित करने का निर्णय लिया गया। इसमें शामिल छात्रों से कहा गया है कि वो नियमित तौर पर विश्वविद्यालय की वेबसाइट चेक करते रहें। पूरी जानकारी सिर्फ यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी।

20 अक्टूबर तक करें आवेदन

यूपीसीईटी 2021 के समन्वयक प्रो अरुण तिवारी ने बताया कि प्रथम चरण में लगभग 20 हजार आवंटन किये गए थे। इसमें 178 अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिनके सीट आवंटन परिणाम में परिवर्तन हुआ है। प्रथम चरण के अभ्यर्थी 20 अक्टूबर, 2021 तक सीट कन्फर्मेशन शुल्क जमा करके सीट फ्रीज, फ्लोट और विड्रा कर सकते हैं। किसी भी वजह से इसके बाद के आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए छात्र तिथि के अंदर ही प्रक्रिया पूरी कर लें।

ये रहे मौजूद

बैठक में कुलपति प्रो विनीत कंसल, विशेष सचिव वित्त ओपी द्विवेदी, विशेष सचिव प्राविधिक शिक्षा सुनील कुमार, विवि के कुलसचिव नंद लाल सिंह, प्रो मनीष गौड़, उप कुलसचिव डॉ आरके सिंह, उप समंवयक डॉ पुष्कर त्रिपाठी, शुभी पांडेय एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक विधिवत सम्पन्न हो गयी। एकेटीयू के मीडिया प्रभारी आशीष मिश्र ने बैठक के बारे में शनिवार को ही जानकारी दी थी।

Related posts

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने सांसद को दिया ज्ञापन : जमकर की नारेबाजी, मिला ये आश्वासन

Rajeev Singh

देवरिया : ग्राम पंचायतों में लगेगा आयुष्मान कार्ड बनाने का कैंप, सीडीओ ने बनाई योजना

Sunil Kumar Rai

जल जागरुकता संकल्प रथ को सांसद ने किया रवाना : लोगों को दिया ये संदेश

Rajeev Singh

परिषदीय विद्यालयों में सुविधाएं होंगी बेहतर: सीडीओ ने इन स्कूलों का किया दौरा

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : देवरिया में नदी में डूबने से 5 की मौत, दो बच्चे शामिल, सीएम योगी ने जताया शोक

Abhishek Kumar Rai

Viral Audio से धूमिल हुई देवरिया स्वास्थ्य विभाग की छवि : एसीएमओ ने सीओ सदर से मांगी मदद

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!