अन्यखबरें

नियुक्ति : राजीव कुमार बने देश के 25वें मुख्य चुनाव आयुक्त, पदभार ग्रहण कर दिया ये बयान, पढ़ें उनका सफरनामा

google image

New Delhi: राजीव कुमार ने भारत सरकार के कानून और न्याय मंत्रालय (Ministry of Law and Justice) की 12 मई, 2022 को जारी राजपत्र अधिसूचना के अनुपालन में आज भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India), निर्वाचन सदन नई दिल्ली में भारत के 25वें मुख्य चुनाव आयुक्त (Chief Election Commissioner of India) के रूप में पदभार ग्रहण किया।

राजीव कुमार 1 सितंबर, 2020 से चुनाव आयुक्त के रूप में चुनाव आयोग में कार्यरत हैं। चुनाव आयुक्त के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान कोविड महामारी की चिंताओं के बीच 2020 में बिहार की राज्य विधानसभा चुनाव, मार्च-अप्रैल 2021 में असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और हाल ही में 2022 की शुरुआत में गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के लिए भी विधानसभा चुनाव हुए हैं।

लोकतंत्र को मजबूत करता है
सीईसी के रूप में कार्यभार संभालने के बाद राजीव कुमार ने कहा कि भारतीय संविधान द्वारा उपहार में दिए गए बेहतरीन संस्थानों में से एक चुनाव आयोग का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी मिलने से वो सम्मानित हुए हैं। यह वह संस्थान जो हमारे देश में लोकतंत्र को मजबूत करता है।

बहुत कुछ किया है
उन्होंने कहा कि पिछले 70 वर्षों के दौरान चुनाव आयोग ने हमारे नागरिकों को स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव देने, मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने, कदाचार को रोकने और हमारे चुनावों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए बहुत कुछ किया है। उन्होंने कहा कि, “संविधान के तहत किसी भी बड़े सुधार को लाने के लिए आयोग परामर्श और सर्वसम्मति निर्माण के लिए पहले अपनाए गए उपाय और लोकतांत्रिक तरीकों का पालन करेगा और आयोग कड़े फैसलों से पीछे नहीं हटेगा।”

प्रमुख साधन बनाया जाएगा
अधिकारी ने यह भी कहा कि बेहतर चुनाव प्रबंधन और संचालन के लिए पारदर्शिता लाने और मतदाता सेवाओं को आसान बनाने के लिए प्रक्रियाओं और प्रथाओं को सरल करने के लिए प्रौद्योगिकी को प्रमुख साधन बनाया जाएगा।

Related posts

Dhanteras 2021 : एक लाख एक हजार दीयों की रोशनी से रोशन हुआ गोरखपुर, देखें Photos

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : छोटी गंडक में युवक का शव मिलने से सनसनी, लोगों ने बाहर निकाला

Sunil Kumar Rai

प्रदेश के 12 जिलों में सीएचसी का होगा कायाकल्प : यूपी सरकार ने जारी की करोड़ों की धनराशि

Sunil Kumar Rai

विपक्ष के सवालों पर योगी के मंत्री ने किया पलटवार : सपा-बसपा और अपराधियों…

Rajeev Singh

देवरिया में 4 नगर पंचायत अध्यक्ष सीटों पर निर्दलीय जीते : 6 पर भाजपा ने दिखाया दम, पढ़ें सभी सीटों का हाल

Abhishek Kumar Rai

DEORIA BREAKING : 5 हजार की रिश्वत लेते लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार, डीएम ने किया निलंबित, जांच समिति से मांगी रिपोर्ट

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!