खबरेंदेवरिया

देवरिया पुलिस की बड़ी कामयाबी : चोरी के मामले में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, लाखों के जेवरात और नगदी बरामद

Deoria News : देवरिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के एक मामले में 25 हजार के इनामी चोर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से करीब 15 लाख रुपये के जेवरात बरामद हुए हैं। आरोपी के कुछ साथी इसी मामले में पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। ये सभी सीतापुर के रहने वाले हैं। पुलिस आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।

जनपद के थाना गौरीबाजार क्षेत्र में ग्राम बरारी में अज्ञात चोरों ने अजय मणि त्रिपाठी पुत्र वशिष्ठ मणि त्रिपाठी के घर से जेवरात और नगदी चोरी की थी। अजय कुमार त्रिपाठी ने इस संबंध में थाना गौरी बाजार में मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध केस पंजीकृत कर छानबीन शुरू की थी।

एसओजी टीम गठित की

पुलिस उप महानिरीक्षक और देवरिया के पुलिस अधीक्षक डॉ श्रीपति मिश्र के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया राजेश कुमार सोनकर के नेतृत्व में एक एसओजी टीम गठित की गई। क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर जिलाजीत व तत्कालीन क्षेत्राधिकारी कार्यालय विनय कुमार यादव के पर्यवेक्षण में एसओजी देवरिया व थाना गौरीबाजार पुलिस ने पिछले महीने 18 अप्रैल को चोरी की घटना का सफल अनावरण किया।

25 लाख के जेवरात मिले थे

मामले में 4 अभियुक्तों राजा राम चौहान पुत्र स्व राममनोहर चौहान निवासी-विसवा खुर्द थाना तम्बौर जनपद सीतापुर, सोनेलाल उर्फ सोनू चौहान पुत्र रामजीवन साकिन कुटी सुपौली थाना लहरपुर सीतापुर, सुखबीर कुमार उर्फ हया चौहान पुत्र राधे लाल साकिन खपुरा थाना लहरपुर जनपद सीतापुर, सुनील कुमार पुत्र स्व नेतराम साकिन खपुरा थाना लहरपुर जनपद सीतापुर को गिरफ्तार करते हुए 23 लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवरात सहित कुछ जेवरात को बेच कर उनके पास रखे 1 लाख 73 हजार 639 रुपये बरामद किया गया।

आरोपी का पता चला

गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर उनके साथी बाबू राम चौहान पुत्र रामसहाय चौहान निवासी-खपुरा थाना-लहरपुर जनपद सीतापुर का नाम प्रकाश में आया। उसकी गिरफ्तारी के लिए अभियुक्त बाबू राम चौहान पर पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक देवरिया ने 25,000 रुपये का पुरस्कार घोषित किया था।

15 लाख के जेवरात बरामद हुए

इसी मामले में आज 8 मई को एसओजी देवरिया व थाना गौरीबाजार पुलिस ने नकटा नाले के पास से अभियुक्त बाबू राम चौहान पुत्र रामसहाय चौहान को गिरफ्तार किया। उसके पास से लगभग 12 लाख रुपये कीमत के सोने तथा करीब 3 लाख रुपये के चांदी के जेवरात सहित कुल 15 लाख रुपये की ज्वेलरी बरामद हुई है।

टीम में रहे शामिल

आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में उनि विपिन मलिक थानाध्यक्ष गौरीबाजार, उनि अनिल यादव प्रभारी एसओजी देवरिया, उनि गोपाल प्रसाद, उनि दिनेश यादव थाना गौरीबाजार, मुआ शशिकान्त राय, मेराज खां, दिव्यशंकर राय, प्रशान्त शर्मा तथा गौरीबाजार थाने में तैनात गिरजेश यादव, गुलशन सोनकर, विजय पाल आर्या और मनोज यादव शामिल रहे।

Related posts

पढ़ें हवन में स्वाहा और स्वधा उच्चारण के मायने : सीएम योगी ने बताया, जानें क्यों मुगल बादशाह शाहजहां ने की सनातन की प्रशंसा

Sunil Kumar Rai

देवरिया में क्षेत्र पंचायत सदस्य उप चुनाव की तिथियां जारी : जानें किस सीट पर कब होगा नामांकन और मतदान

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया में धूमधाम से मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस : कृषि मंत्री ने किया ध्वजारोहण, आयोजित हुए विविध कार्यक्रम

Rajeev Singh

देवरिया से होगा फाइलेरिया का खात्मा : इस दिन 3035 टीमें घर-घर जाकर खिलाएंगी दवा, पढ़ें पूरी तैयारी

Sunil Kumar Rai

देवरिया में तमंचे पर डिस्को : अवैध असलहे के साथ फोटो वायरल करना पड़ा महंगा, महुआडीह पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sunil Kumar Rai

विकसित भारत 2047 के संकल्प पर बोले सीएम योगी, शिक्षा परिषद के शताब्दी वर्ष को बताया आत्ममंथन का अवसर

Kajal Singh
error: Content is protected !!