खबरेंराष्ट्रीय

National Youth Policy : केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय युवा नीति निर्धारण में जनता से मांगा सुझाव, जानें कैसे ले सकेंगे हिस्सा

New Delhi : केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय युवा नीति, 2014  (National Youth Policy) के मौजूदा मसौदे की समीक्षा की है और राष्ट्रीय युवा नीति का नया मसौदा तैयार किया है। नीति के मसौदे में युवा विकास के लिये 10 वर्ष की परिकल्पना को शामिल किया है। भारत इस लक्ष्य को 2030 तक पूरा करना चाहता है। यह सतत विकास लक्ष्यों के अनुकूल है तथा ‘भारत के विकास के लिये युवाओं के क्षमता-प्रकटीकरण’ को पूरा करेगा।

ध्यान रखा गया है

मसौदे में युवाओं के विकास के लिये विस्तृत कार्रवाई करने का मंतव्य है। शिक्षा, रोजगार एवं उद्यमिता, युवा नेतृत्व एवं विकास, स्वास्थ्य, फिटनेस एवं खेल तथा सामाजिक न्याय जैसे विषय इसमें सम्मिलित किये गये हैं। हर प्राथमिक प्राप्त क्षेत्र को सामाजिक समावेश के साथ जोड़ा गया है। इसके लिये वंचित वर्गों के हितों को ध्यान में रखा गया है।

ई-मेल पर भेजें सुझाव

युवा कार्यक्रम विभाग ने राष्ट्रीय युवा नीति के मसौदे पर सभी हितधारकों की टिप्पणियां, दृष्टिकोण, सुझाव आमंत्रित किया है। राष्ट्रीय युवा नीति के मसौदे पर टिप्पणियां, दृष्टिकोण, सुझावों को 45 दिनों के भीतर (13 जून, 2022 तक) ई-मेल dev.bhardwaj@gov.in या policy-myas@gov.in पर भेजा जा सकता है। उसके बाद भेजे गए सुझावों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Related posts

किसानों के लिए सीएम योगी का बड़ा आदेश : अब तक यूपी में 48 लाख कृषकों को…

Abhishek Kumar Rai

भाजपा ने देवरिया में लगाए 8300 पौधे : सांसद, विधायक और पार्टी पदाधिकारियों ने बढ़ाया कार्यकर्ताओं का उत्साह

Sunil Kumar Rai

Deoria : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने देवरिया के अखिलेंद्र शाही को दिया ये खास अवार्ड, लोगों ने दी बधाई

Abhishek Kumar Rai

नियुक्ति : आरोग्य भारती ने गोरक्षप्रांत के नए पदाधिकारियों की घोषणा की, जानें किसे क्या पद मिला

Sunil Kumar Rai

मोदी सरकार ने उज्जवला गैस की सब्सिडी बढ़ाई : सीएम योगी ने दिया धन्यवाद, अब इतने रुपए में मिलेगा सिलेंडर

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : आरएमएस एकेडमी में प्रतियोगिता विजेता विद्यार्थियों को मिला पुरस्कार, समन्वयक और प्रधानाचार्य ने दिया अवॉर्ड

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!