खबरेंदेवरिया

बड़ी खबर : देवरिया में 11 थानेदारों का हुआ तबादला, विपिन मलिक को महुआडीह से गौरी बाजार भेजा गया, देखें पूरी लिस्ट

Deoria News : देवरिया के पुलिस अधीक्षक डीआईजी श्रीपति मिश्र ने बड़ा एक्शन लेते हुए 11 थानेदारों का तबादला कर दिया है। साथ ही काम में लापरवाही और क्राइम कंट्रोल करने में असफल रहने वाले एक-एक इंस्पेक्टर और 2 दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

अच्छा काम करने वाले लाइन में तैनात एक इंस्पेक्टर और दो चौकी इंचार्ज को थानेदार बनाया गया है। इससे जिले के पुलिस विभाग में हलचल मची है। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि जनपद में बड़े स्तर पर एसएचओ और दरोगा के ट्रांसफर किए जाएंगे। मंगलवार को ईद, अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती एक साथ मनाई गई थी। उसके बाद अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव का आदेश जारी हुआ है।

लिस्ट के मुताबिक –

  • महुआडीह थाने में तैनात थानेदार विपिन मलिक को गौरी बाजार का थानेदार बनाया गया है।
  • कार्य में लापरवाही के चलते गौरी बाजार के प्रभारी निरीक्षक अनिल पांडे को लाइन हाजिर कर दिया गया था।
  • गौरी बाजार में तैनात एसएसआई दीपक कुमार को एकौना थाने की जिम्मेदारी दी गई है।
  • मईल थाने के थानेदार प्रमोद सिंह को महुआडीह थाने की जिम्मेदारी दी गई है।
  • रामपुर कारखाना थाने के प्रभारी अनिल कुमार को मईल थाने का थानेदार बनाया गया है।
  • तरकुलवा थाने में तैनात इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह को लार का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
  • लार में तैनात इंस्पेक्टर बरजोर सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है।
  • पुलिस लाइन में तैनात जितेंद्र सिंह को भाटपार रानी का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
  • भटनी में तैनात प्रभारी निरीक्षक गोपाल पांडे को एएचटीयू थाने का प्रभारी बनाया गया है।
  • बरहज थाने में तैनात प्रभारी निरीक्षक टीजे सिंह को तरकुलवा थाने का प्रभारी बनाया गया है।
  • सदर कोतवाली के जेल चौकी प्रभारी महेंद्र कुमार चतुर्वेदी को रामपुर कारखाना थाने का थानेदार बनाया गया है।
  • तरकुलवा थाने के पथरदेवा चौकी प्रभारी जयशंकर मिश्र को बरहज का थानेदार बनाया गया है।
  • एएचटीयू थाने के प्रभारी मनोज प्रजापति को बरियारपुर का थानेदार नियुक्त किया गया है।
  • बरियारपुर थानेदार आशुतोष कुमार और एकौना के थानेदार श्याम लाल निषाद को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

Related posts

DEORIA : सांसद और नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने देवरिया में चलाया स्वच्छता अभियान, लोगों को दिलाई शपथ  

Sunil Kumar Rai

खास खबर : यूपी के करोड़ों किसानों को सिंचाई में मिली सहूलियत, योगी सरकार ने उत्पादन में बनाया रिकॉर्ड

Harindra Kumar Rai

Farmers Protest : 25 मई को यमुना प्राधिकरण का घेराव करेंगे हजारों किसान, अफसरों की संपत्ति की जांच की उठी मांग

Abhishek Kumar Rai

यूपी में 3 साल में 30 हजार मामलों में अपराधियों को मिली सजा : अदालतों में लोहा ले रहा अभियोजन निदेशालय

Abhishek Kumar Rai

सोमवार को देवरिया आएंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी और सीएम योगी : सड़क परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला

Rajeev Singh

68th National Film Awards : 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में अजय देवगन और सूर्या को मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड, इन फिल्मों ने जीता जूरी का दिल

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!