खबरेंनोएडा-एनसीआर

गौतमबुद्ध नगर : विहिप ने प्रशासन को दी गंभीर चेतावनी, अवैध मजार और झूठे केस नहीं हटाए गए तो…

Noida News : नोएडा में बड़े पैमाने पर बढ़ती मजारों के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद ने अब बिगुल फूंक दिया है। विहिप के प्रांत मंत्री डॉ राज कमल गुप्ता ने कहा है कि नोएडा में जगह-जगह बनी अवैध मजारों को यदि नहीं हटाया गया, तो हम राज्यव्यापी आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

साथ ही उन्होंने कहा कि इन्हीं मजारों के सम्बंध में नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) व डीएम नोएडा सुहास एलवाई (Suhas LY IAS) को ज्ञापन देकर लौटते हुए विहिप पदाधिकारियों और बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर सेक्टर-39 के बाहर कुछ लोगों ने जानलेवा हमले का प्रयास किया। जो सादा वेशधारी थे, उन्हें पुलिस ने बाद में अपना कर्मचारी बताया। फिर भी हमारे कार्यकर्ताओं को झूठे केस में फंसाने का दुष्प्रयास किया गया, जो बेहद निंदनीय व नोएडा पुलिस-प्रशासन की छवि को धूमिल करने वाला है।

कार्रवाई की जाए

उन्होंने आगे कहा, “हमारी मांग है कि छाती पर रिवॉल्वर तानकर थाने के सामने सरेआम जान से मारने की धमकी देने वाले पुलिसकर्मी को अविलम्ब गिरफ्तार कर कार्यकर्ताओं पर झूठे केस मढ़ने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही सभी मुकदमे वापस लिए जाएं।

राज्यव्यापी आंदोलन करेंगे

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में कोई ढिलाई बरती गई, तो विहिप-बजरंग दल के कार्यकर्ता सम्पूर्ण हिन्दू समाज के साथ राज्यव्यापी आंदोलन को मजबूर होंगे। विश्व हिन्दू परिषद मेरठ प्रान्त के प्रान्त प्रचार प्रमुख अवधेश पाण्डेय ने यह जानकारी दी।

Related posts

खुशखबरी : यूपी में बनेगा देश का पहला नाइट सफारी, चौथे टाइगर रिजर्व की तैयारी तेज, सीएम योगी ने बनाया प्लान

Sunil Kumar Rai

रोपवे से जुड़ेंगे केदारनाथ-गौरीकुंड और हेमकुंड साहिब-गोविंदघाट : पूरे दिन की यात्रा मिनटों में होगी, पढ़ें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री योगी ने चयनित 94 गुरुजनों को किया सम्मानित : 2.09 लाख टैबलेट वितरण सहित इन कार्यक्रमों की हुई शुरुआत

Rajeev Singh

देवरिया में सिर्फ 28 फीसदी पात्रों का बना आयुष्मान कार्ड : डीएम ने सभी विभागों को समन्वय बना कर 30 सितंबर तक अभियान चलाने का दिया आदेश

Sunil Kumar Rai

देवरिया में 1 अप्रैल से होगी गेहूं खरीद : प्रशासन ने 52 केंद्रों पर क्रय की तैयारी की, जानें क्या बोले डीएम

Swapnil Yadav

Police Smriti Diwas 2021 : सीएम योगी आदित्यनाथ का ऐलान- पुलिसकर्मियों का भत्ता 25 फीसदी बढ़ेगा, इन्हें मिलेगा लाभ

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!