खबरेंनोएडा-एनसीआर

समस्या : बिजली कटौती से परेशान उद्यमियों ने मुख्य अभियंता से की ये मांग, अधिकारी ने दिया ये जवाब

Noida News : बिजली कटौती की समस्या से परेशान नोएडा के उद्यमियों ने विभाग से मदद मांगी है। बुधवार को नोएडा एन्ट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन (Noida Entrepreneurs Association) का एक प्रतिनिधिमण्डल वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश जोनेजा के नेतृत्व में मुख्य अभियंता वीएन सिंह से सेक्टर-16 नोएडा स्थित उनके कार्यालय में मिला।

हरीश जोनेजा ने मुख्य अभियंता को बताया कि गर्मी के मौसम में विद्युत की खपत अत्यधिक बढ़ गई है। ज्यादा लोड पड़ने के कारण तकनीकी खराबी या फाल्ट हो रहे हैं। जिसके कारण उद्योगों में उत्पादन प्रभावित हो रहा है। साथ ही जोनेजा ने कहा कि विद्युत की तारों में पेड़ों की टहनियां टकरा रही हैं, जिससे आंधी-तुफान आने पर टहनियों के टूट कर तारों में गिरने का खतरा बना हुआ है।

रविवार को हो काम

प्रतिनिधिमंडल ने अनुरोध करते हुए कहा कि विद्युत से संबधित उपकरणों का रखरखाव, निरीक्षण और पेड़ों की टहनियों की छंटाई आदि कार्य रविवार को ही किए जाएं। ताकि उद्योगों में उत्पादन कार्य प्रभावित न हो। साथ ही समय-समय पर सब स्टेशनों, ट्रांसफॉर्मर आदि का निरीक्षण करवाया जाए, ताकि ब्रेक डाउन न हो। मुख्य अभियंता ने उद्यमियों की मांगों पर अमल का भरोसा दिलाया।

ये उद्यमी रहे मौजूद

प्रतिनिधिमण्डल में एनईए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश जोनेजा, सचिव राजन खुराना, वीरेन्द्र नरूला के साथ-साथ पियूष मंगला, सुभाष जावा, अजय अग्रवाल मौजूद थे।

Related posts

BIG NEWS : देवरिया में तेंदुए की खाल सहित तस्कर गिरफ्तार, महुआडीह में फर्नीचर की दुकान से हो रहा था अवैध कारोबार

Abhishek Kumar Rai

देवरिया : कोतवाली पुलिस ने 12 घंटे में चोर पकड़ा, एसपी श्रीपति मिश्र देंगे नगद पुरस्कार, वरिष्ठ अफसरों ने मांगा ये प्रस्ताव

Abhishek Kumar Rai

Gautam Buddh Nagar : डीडीआरडब्ल्यूए ने नोएडा पुलिस को गिनाईं शहर की समस्याएं, ये मांग की

Abhishek Kumar Rai

National Teachers Award 2022 : यूपी के इकलौते विजेता देवरिया के शिक्षक खुर्शीद अहमद के लिए खास होगा 5 सितंबर, राष्ट्रपति देंगी पुरस्कार, पीएम मोदी संग करेंगे संवाद

Harindra Kumar Rai

मनमानी पड़ी भारी : देवरिया में तीन कर्मचारियों के खिलाफ सीडीओ की सख्त कार्रवाई

Swapnil Yadav

BIG NEWS : देवरिया में बर्खास्त 20 फर्जी शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, पढ़ें नाम

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!