खबरेंदेवरिया

सतर्कताः त्योहारों पर एलर्ट देवरिया प्रशासन, शांति-व्यवस्था के लिए पुलिस की गश्त बढ़ी

Deoria News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के आदेशानुसार पूरे प्रदेश में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। देवरिया पुलिस भी त्योहारों को देखते हुए एलर्ट है। मंगलवार की देर शाम एसपी श्रीपती मिश्र की अगुवाई में पूरे जिले में पुलिस ने पैदल गश्त किया। जनपद में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं। सीएम ने कहा है कि सभी जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेहतर समन्वय स्थापित करें।

साथ ही दुर्गा पूजा कमेटियों, धर्माचार्यों, किसान संगठनों तथा सिविल सोसाइटी के साथ संवाद बनाते हुए सभी कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराएं। त्योहारों के इस सीजन में किसी तरह की अशांति न हो। कानून-व्यवस्था से किसी तरह का समझौता ना होने पाए। साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन कराया जाए। सीएम योगी के आदेश का पालन कराते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्र की अगुवाई में आज पूरे जिले में पुलिस ने गश्त किया। लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए त्यौहार मनाने के लिए जागरूक किया गया।

सभी थाना पुलिस ने की गश्त

क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी और भटनी पुलिस ने अपने क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पैदल गश्त किया। देवरिया में उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली और थाना कोतवाली पुलिस ने शहर में पैदल गश्त किया। साथ ही सलेमपुर, लार, रुद्रपुर, रामपुर कारखाना, मदनपुर, मईल, महुआडीह, भाटपार रानी, भलुअनी, बरियारपुर, बरहज, बनकटां, बघौचघाट, तरकुलवा, गौरी बाजार, खुखुन्दू, खामपार और एकौना थाना पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त कर शांति-व्यवस्था बनाये रखा।

सीएम ने दिए आदेश

मंगलावर को राजधानी लखनऊ में टीम-9 के साथ समीक्षा बैठक में सीएम ने कहा कि पर्व एवं त्योहारों का समय प्रारम्भ हो चुका है। इसको ध्यान में रखते हुए सभी जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेहतर समन्वय स्थापित करें और दुर्गा पूजा कमेटियों, धर्माचार्यों, किसान संगठनों तथा सिविल सोसाइटी के साथ संवाद बनाते हुए सभी कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराएं। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति की निर्बाध व्यवस्था सतत बनायी रखी जाए। उन्होंने सभी विद्युत वितरण निगमों को विद्युत व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा लाइन लॉस को कम करने के निर्देश दिए।

Related posts

DEORIA : डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने आधार नंबर एकत्रीकरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ, वोटर कार्ड से होगा लिंक, जानें पूरा प्लान

Harindra Kumar Rai

Lakhimpur Kheri Incident : पूर्व सीएम के पोते अंकित दास गिरफ्तार, एसआईटी को घंटों की पूछताछ में मिले ये सुराग

Sunil Kumar Rai

BIG BREAKING : करोड़ों कामगारों को योगी सरकार ने दिया दिवाली गिफ्ट, लागू की ये महत्वपूर्ण योजना

Harindra Kumar Rai

यूपी : मंत्री समूहों ने सीएम को सौंपी मंडलीय दौरे की रिपोर्ट, नोडल अधिकारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Sunil Kumar Rai

डीएम ने रैनबसेरे में इंतजामों का लिया जायजा : जरूरतमंदों को बांटा कंबल, 5 जनवरी का अवकाश निरस्त

Abhishek Kumar Rai

सीएम योगी बोले : बच्चों के लिए हर गांव में बनाए जा रहे खेल मैदान, स्पोर्ट्स कोटे में चयनित 227 आरक्षियों को दिए नियुक्ति पत्र

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!