उत्तर प्रदेशखबरें

Navratri 2021 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के निवासियों से बड़ी अपील की, पुलिस-प्रशासन को दिए ये आदेश

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने शारदीय नवरात्रि (Navratri 2021) में महाअष्टमी,महानवमी, के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि जगत की समस्त व्यवस्थाओं को आदिशक्ति भगवती संचालित करती हैं। इनके अनंत रूप हैं। आदिशक्ति प्रधान नौ रूपों में नवदुर्गा बनकर सम्पूर्ण पृथ्वीलोक पर अपनी करुणा की वर्षा करती हैं। नवरात्रि में मां के इन नौ रूपों का पूजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव से किया जाता है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि नवरात्रि में मां दुर्गा की आराधना मातृशक्ति के प्रति सनातन परम्परा के सम्मान का प्रतीक है। इसी क्रम में नवरात्रि में महाअष्टमी एवं महानवमी पर भक्तगण कन्या पूजन करते हैं। नवरात्रि का पर्व केवल व्रत और उपवास का नहीं, बल्कि नारी शक्ति और कन्याओं के सम्मान का भी पर्व है। सीएम ने लोगों से महाअष्टमी एवं महानवमी के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन करने की अपील की है।

सुरक्षा-व्यवस्था चुस्त रहे

सीएम ने कहा कि पर्व एवं त्योहारों का समय प्रारम्भ हो चुका है। इसको ध्यान में रखते हुए सभी जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेहतर समन्वय स्थापित करें और दुर्गा पूजा कमेटियों, धर्माचार्यों, किसान संगठनों तथा सिविल सोसाइटी के साथ संवाद बनाते हुए सभी कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराएं। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति की निर्बाध व्यवस्था सतत बनायी रखी जाए। उन्होंने सभी विद्युत वितरण निगमों को विद्युत व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा लाइन लॉस को कम करने के निर्देश दिए।

बिजली कटौती न हो

सीएम आदित्यनाथ ने कहा कि बैठक में दिए गए आदेशों के सम्बन्ध में सभी विद्युत वितरण निगमों के प्रबन्ध निदेशक फीडर स्तर पर जवाबदेही तय कर कार्य करें। यूपीपीसीएल के चेयरमैन के स्तर पर प्रतिदिन इनकी समीक्षा विद्युत वितरण निगमवार होनी चाहिए। हर दूसरे दिन अपर मुख्य सचिव ऊर्जा इसकी प्रगति की समीक्षा करें तथा रिपोर्ट ऊर्जा मंत्री को उपलब्ध करायी जाए। ऊर्जा मंत्री प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा करेंगे।

Related posts

सीएम ने डेढ़ महीने में दिए 10 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र : चयनित बोले- सपने हमारे, योगी सरकार की निष्पक्षता से हुए पूरे

Satyendra Kr Vishwakarma

Swachh Survekshan 2022 : दुनिया के सबसे बड़े स्वच्छता सर्वेक्षण में 4355 शहरों ने लिया हिस्सा, राष्ट्रपति 1 अक्टूबर को करेंगी सम्मानित

Shweta Sharma

यूपी के सभी जनपदों में आज वानिकी नववर्ष मनाएगी योगी सरकार : 36.15 करोड़ पौधे लगाकर पहले ही रच चुकी है इतिहास

Sunil Kumar Rai

Deoria News : ‘किसान पुत्र का उप राष्ट्रपति चुना जाना देश के लिये हर्ष का विषय,’ देवरिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Sunil Kumar Rai

देवरिया में होली और नमाज का वक्त तय : पीस कमेटी की बैठक में बनी ये सहमति, माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

Rajeev Singh

निर्यात : विदेश में बढ़ी भारत के गैर-बासमती चावल की मांग, इन देशों ने दिखाई दिलचस्पी

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!