उत्तर प्रदेशखबरें

अच्छी खबर : अगले दो साल में यूपी के हर गांव में होगी इंटरनेट सुविधा, डिजी लॉकर में मिलेंगे एजुकेशनल रिकॉर्ड और राशन कार्ड

 

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) अपने पहले कार्यकाल से ही यूपी के गांवों को रोजगारपरक बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। अब दूसरे कार्यकाल की शुरुआत में ही सीएम ने प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में साल 2024 तक इंटरनेट कनेक्टिविटी (Internet Connectivity) की सुविधा उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। साथ ही उन्होंने सभी रिकॉर्ड को डिजिटल करने के लिए कहा है।

 

इंटरनेट सुविधा मिले

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 3.6 करोड़ राशन कार्ड का विवरण और माध्यमिक शिक्षा के अंकपत्र डिजी लॉकर (Digi Locker) पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए। भारत सरकार के बहुउपयोगी उमंग एप पर भूलेख सेवा, रोजगार आवेदन, कुशल श्रमिक पंजीकरण, परिवार रजिस्टर आदि को एकीकृत किया जाना चाहिए। सभी ग्राम पंचायतों में वर्ष 2024 तक इण्टरनेट कनेक्टिविटी की सुविधा उपलब्ध करायी जाए।

2 करोड़ स्मार्टफोन वितरित होंगे

मुख्यमंत्री योगी ने कहा, “टैबलेट, स्मार्टफोन वितरण का कार्य सुचारू बनाकर रखा जाए। आगामी 5 वर्षों में 2 करोड़ पात्र छात्र-छात्राओं को बिना भेदभाव के टैबलेट, स्मार्टफोन उपलब्ध कराए जाएं। स्टार्टअप नीति, इलेक्ट्रानिक्स विनिर्माण नीति, डाटा सेंटर नीति में सभी पक्षों से संवाद कर नई नीति तैयार की जाए।”

 

20 प्रतिशत से कम किया जाए

सीएम योगी ने कहा कि ऊर्जा विभाग ने पिछले पांच वर्षों में सराहनीय कार्य किया है। लगातार प्रयासों से उत्पादन, वितरण और ट्रांसमिशन में अभूतपुर्व सुधार हुआ है। विद्युत लाइनों के निर्माण के लक्ष्य को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए। एटीसी हानियों को और कम किया जाना आवश्यक है। इसे हर हाल में 20 प्रतिशत से कम किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति निर्बाध गति से लोगों को मिले।

 

कार्ययोजना पेश की जाए

उन्होंने आगे कहा, “साथ ही तकनीकी को बढ़ावा दिया जाए और उपभोक्ताओं को सही और समय से बिल दिया जाए। उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम में निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर को हाइड्रोजन फ्यूल सेल्स के माध्यम से ऊर्जीकरण करने का अभिनव प्रयास किया जाना चाहिए। इस संबंध में शोध-अध्ययन कर विस्तृत कार्ययोजना यथाशीघ्र प्रस्तुत की जाए।”

Related posts

दिसंबर तक तैयार होगा Gorakhpur Link Expressway : सीएम योगी ने दी डेडलाइन, जानें वर्क प्रोग्रेस

Pushpanjali Srivastava

आधार नंबर एकत्रीकरण कार्यक्रम : डीएम ने तैयारियां परखीं, लोगों को घर-घर जाकर जागरूक करेंगे बीएलओ

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी ने किया स्कूल चलो अभियान-2023 का शुभारंभ : बताया सरकार ने कैसे किया बेसिक एजूकेशन का कायाकल्प

Swapnil Yadav

सीएम योगी ने 795 चयनितों को दिया नियुक्ति पत्र : जानें क्यों इस पीढ़ी को बताया सौभाग्यशाली

Rajeev Singh

डीएम देवरिया ने 15 एडीओ पंचायत का वेतन रोका : लापरवाह और उम्रदराज अफसरों की सेवा होगी समाप्त

Harindra Kumar Rai

डीएम ने मेडिकल कालेज के डेंगू वार्ड का लिया जायजा : लोगों से की सतर्क रहने की अपील, जानें बीमारी के लक्षण

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!