खबरेंदेवरिया

देवरिया : 19 अप्रैल को मुफ्त कैंसर जांच शिविर लगेगा, रजिस्ट्रेशन के लिए इन नंबरों पर करें कॉल, जानें इसके लक्षण

Deoria News : लोगों में कैंसर (Cancer) के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इसकी जांच के लिए जनपद में नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर लगाया जाएगा। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की तरफ से यह शिविर आगामी 19 अप्रैल को सदर अस्पताल, देवरिया में आयोजित होगा। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, देवरिया (Indian Red Cross Society) और अग्रवाल महासभा (Agrawal Mahasabha) इसमें सहयोगी की भूमिका निभा रहे हैं।

मंगलवार को लगेगा कैंप

अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच, देवरिया जागृति की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक सदर जिला अस्पताल में 19 अप्रैल, मंगलवार को सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मुफ्त कैंसर जांच शिविर लगाया जाएगा। इसके लिए पूरी तैयारी हो चुकी है। सामाजिक सरोकारों की संस्था इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, देवरिया इसमें भूमिका निभा रही है। अग्रवाल महासभा भी इस कैंसर जांच शिविर में महत्वपूर्ण रोल अदा कर रही है।

जागरूकता फैलाना है

अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष चारु मरोदिया ने बताया कि, “इस जांच शिविर का मकसद लोगों में कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाना है। साथ ही शिविर में आने वाले लोगों के कैंसर की संकेतात्मक जांच की जाएगी। हम चाहते हैं कि समाज कैंसर मुक्त हो। इसके लिए हम इस तरह के कैंप आगे भी लगाते रहेंगे।”

ये नंबर करें डायल

जांच शिविर में आने वाले निवासियों को पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए संस्था की तरफ से पांच नंबर जारी किए गए हैं। इच्छुक लोग मोबाइल नंबर – 7906551901, 9005548242, 9838843099, 7905659011 और 9415213646 पर कॉल कर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

रोका जा सकता है

कैंसर जानलेवा बीमारी है। लेकिन प्रारंभिक स्तर पर ही इसका पता चलने पर इसे रोका जा सकता है। इसीलिए इससे संबंधित कोई भी लक्षण हो, तो तुरंत अपनी जांच कराएं।

कैंसर के लक्षण –

-मुंह में छाले ठीक नहीं होना

-निगलने में कठिनाई होना

-आवाज में अचानक परिवर्तन आना

-कफ और सीने में लगातार दर्द

-शरीर में कहीं गांठ का होना

-स्तन में बदलाव आना

-माहवारी में तकलीफ होना

-बेवजह वजन कम होना

-बहुत ज्यादा थकान महसूस होना

Related posts

लखनऊ से आप उम्मीदवार अंजू भट्ट का वादा : गंदगी और जाम से जनता को दिलाएंगी निजात

Rajeev Singh

सीएम योगी ने 11000 लाभार्थियों के खाते में भेजी धनराशि : स्ट्रीट वेंडर्स से गुंडा टैक्स की वसूली पर दिया बड़ा बयान

Sunil Kumar Rai

DEORIA : डीएम ने विशेष वरासत अभियान का जाना हाल, लेखपालों को दी चेतवानी

Abhishek Kumar Rai

Kushinagar Wedding Tragedy : ग्रामीणों ने एंबुलेंस देर से पहुंचने पर जताया गुस्सा, देरी से गईं कई जानें

Abhishek Kumar Rai

देवरिया : भाजपा ने सभी मंडलों में लगाए पौधे, जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने कही ये बात

Abhishek Kumar Rai

यूपी का उत्कर्ष : योगी सरकार ने स्कूल से लेकर एयरपोर्ट तक का किया कायाकल्प, जानें कैसे बदली सूबे की सूरत

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!