खबरेंनोएडा-एनसीआर

अजब-गजब : दुकान के डिजिटल विज्ञापन बोर्ड पर अचानक दिखने लगे ‘अश्लील मैसेज,’ राजनीतिक हुआ मामला

New Delhi : राजधानी दिल्ली में एक अजीब घटना सबका ध्यान आकर्षित कर रही है। यहां किराने की एक दुकान का एक ‘डिजिटल’ विज्ञापन बोर्ड कथित तौर पर हैक कर लिया गया। जिसके बाद उस पर ‘‘अश्लील’’ विज्ञापन दिखने लगे। दुकान के प्रबंधक ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

इस घटना से कुछ घंटे पहले, दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने ट्विटर पर दुकान का विज्ञापन साझा करने वाले ट्वीट के जवाब में लिखा था, ‘‘शर्मनाक! दिल्ली के स्पा में ‘सैक्स रैकेट’ इतना बढ़ गया है कि स्पा वाले धड़ल्ले से ये धंधा चला रहे हैं। दिल्ली नगर निगम और दिल्ली पुलिस का स्पा केंद्रों को बिल्कुल डर नहीं है। न सिर्फ ये स्पा तुरंत बंद करवाना चाहिए, बल्कि स्थानीय अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई करनी चाहिए।’’

एलईडी बोर्ड हुआ हैक
विज्ञापन हैक करने की ये घटना पश्चिम विहार स्थित एक दुकान की है। इसके बाद दुकान के मालिक ने पुलिस में शिकायत की कि उसके एलईडी बोर्ड को हैक कर लिया गया है। उसके बाद ही ‘स्पा’ से संबंधित यह विज्ञापन इस पर चलने लगा।

दिया स्पष्टीकरण
मामले को स्पष्ट करते हुए पुलिस उपायुक्त (बाहरी) समीर शर्मा ने ट्वीट किया, ‘‘ट्विटर पर जिस दुकान का वीडियो साझा किया गया है, वह स्पा नहीं है। यह एक किराने की दुकान है और ऐसी कोई गतिविधि वहां नही होती।’’

जांच शुरू हुई
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पश्चिम विहार वेस्ट थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 292(2) (ए) (अश्लील सामग्रेी बेचने), 292(2) (डी) (अश्लील सामग्री का विज्ञापन) और 294 (अश्लील गतिविधियां) के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

Related posts

यूपी में 16 आईपीएस अफसरों का तबादला : गौतमबुद्ध नगर की नई कमिश्नर बनीं लक्ष्मी सिंह, आलोक सिंह लखनऊ आए, देखें पूरी लिस्ट

Sunil Kumar Rai

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उदघाटन

Abhishek Kumar Rai

अब व्हॉट्सएप के जरिए सीएम ऑफिस से संपर्क कर सकेंगे यूपीवासी : योगी ने 25 करोड़ नागिरकों को लेकर कही ये बात

Rajeev Singh

एक्शन : मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का बेटा तल्हा आतंकवादी घोषित, मोदी सरकार ने की बड़ी कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

नोएडा में 1650 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया : प्रशासन ने बनाए 4 शेल्टर, आधा दर्जन टीमें रेस्क्यू में जुटीं

Rajeev Singh

पौधरोपण में पूर्वांचल का सोनभद्र और बुंदेलखंड का झांसी बना नजीर : शीर्ष में शामिल हुआ कुशीनगर, जानें जिलेवार आंकड़ें

Rajeev Singh
error: Content is protected !!