खबरेंराष्ट्रीय

एक्शन : मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का बेटा तल्हा आतंकवादी घोषित, मोदी सरकार ने की बड़ी कार्रवाई

google image

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक एवं 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले के ‘मास्टरमाइंड’ हाफिज सईद (Hafiz Saeed) के बेटे हाफिज तल्हा सईद को आतंकवादी घोषित कर बड़ा झटका दिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी एक अधिसूचना से यह जानकारी मिली है।

अधिसूचना के मुताबिक, 46 साल का हाफिज तल्हा सईद भारत और अफगानिस्तान में भारतीय हितों को निशाना बनाने के लिए लश्कर-ए-तैयबा में कारिंदों की भर्ती करने, धन जुटाने और हमलों की साजिश रचने तथा उन्हें अंजाम देने के कृत्यों में सक्रिय रूप से शामिल है।

गतिविधियों में शामिल है
केंद्र सरकार ने कहा है कि वह पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के विभिन्न ठिकानों का भी नियमित रूप से दौरा करता है। साथ ही भारत, इजराइल, अमेरिका व अन्य पश्चिमी देशों में भारतीय हितों के खिलाफ जिहाद छेड़ने का आह्वान करने वाले बयान देता है। अधिसूचना के मुताबिक, ‘‘केंद्र सरकार का मानना है कि हाफिज तल्हा सईद आतंकवादी गतिविधियों से जुड़ा हुआ है और उसे गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम 1967 (1967 का 37) के तहत आतंकवादी घोषित किया जाना चाहिए।’’

सजा काट रहा है
बताते चलें कि मुंबई में 26 नवंबर, 2008 को हुए आतंकवादी हमले का सरगना हाफिज सईद था। इस हमले में 166 लोग मारे गए थे। उसे कुछ साल पहले इसी कानून के तहत आतंकवादी घोषित किया गया था। वर्तमान में वह पाकिस्तान में आतंकवाद संबंधी आरोपों में जेल की सजा काट रहा है। भारत लगातार हाफिज सईद की हिरासत की मांग करता रहा है, लेकिन पाकिस्तान ने उसे सौंपने से इनकार कर दिया है।

जिम्मेदार रहा है
लश्कर-ए-तैयबा 26/11 के मुंबई हमलों के अलावा भारत में कई घातक हमले के लिए जिम्मेदार रहा है। इनमें से ज्यादातर हमले जम्मू-कश्मीर में हुए हैं, जिनमें पिछले कुछ वर्षों में कई नागरिक और सुरक्षाबल शहीद हुए हैं। भारत सरकार के इस फैसले पर अब तक पाकिस्तान या लश्कर-ए-तैयबा की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Related posts

निकाय चुनाव की तैयारी : भाजपा ने बैठक कर बनाई योजना, ये लक्ष्य हासिल करेगी पार्टी

Abhishek Kumar Rai

कम्पोजिट स्कूल सिसवा में बच्चों को मिलेगी स्मार्ट क्लास में शिक्षा : सीडीओ ने किया उद्घाटन, जनसहयोग के लिए बीएसए ने जताया आभार

Shweta Sharma

खुशखबरी : सोलर रूफटॉप लगाने पर मिल रही डबल सब्सिडी, इस वेबसाइट पर करें ऑनलाइन आवेदन

Shweta Sharma

देवरिया में बनेगा विशाल गौ-अभ्यारण्य : जिलाधिकारी ने अफसरों को दी जिम्मेदारी, जानें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

Deoria News : प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को मिली 4 अगस्त की डेडलाइन, काम पूरा नहीं हुआ तो…

Abhishek Kumar Rai

यूपी के सभी स्कूलों में चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने का होगा लाइव टेलीकास्ट : पहली बार शाम को खुलेंगे विद्यालय

Shweta Sharma
error: Content is protected !!