खबरेंराष्ट्रीय

बंदी के बावजूद बढ़ी आय : अनुमान से 5 लाख करोड़ ज्यादा टैक्स हुआ जमा, जानें कैसे

google image

New Delhi : कोरोना महामारी की वजह से लागू बंदी के बावजूद देश में कुल कर संग्रह बीते वित्त वर्ष 2021-22 में रिकॉर्ड 27.07 लाख करोड़ रुपये रहा। जानकारी के मुताबिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर संग्रह (Tax Collection) में उछाल से कुल संग्रह में जबरदस्त इजाफा हुआ है।

राजस्व सचिव तरूण बजाज ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि सकल कर संग्रह अप्रैल 2021 से मार्च 2022 में 27.07 लाख करोड़ रुपये रहा। जबकि बजट में अनुमान 22.17 लाख करोड़ रुपये का किया गया था।

अनुमान से अधिक रहा
बीते वर्ष प्रत्यक्ष कर संग्रह 49 प्रतिशत उछलकर 14.10 लाख करोड़ रुपये रहा। यह बजट अनुमान से 3.02 लाख करोड़ रुपये अधिक है। प्रत्यक्ष कर के अंतर्गत व्यक्तिगत आयकर (Income Tax) और कंपनी कर (Company Tax) आता है।

30 फीसदी बढ़ा
अधिकारी ने कहा कि उत्पाद शुल्क और सीमा शुल्क समेत अप्रत्यक्ष कर संग्रह 2021-22 में 30 प्रतिशत बढ़कर 12.90 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है। जो बजट अनुमान से 1.88 लाख करोड़ रुपये अधिक है। इस साल पेश बजट में अप्रत्यक्ष कर संग्रह 11.02 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया गया था।

1999 के बाद सर्वाधिक है
कर-जीडीपी अनुपात बीते वित्त वर्ष में उछलकर 11.7 प्रतिशत पर पहुंच गया। जो 2020-21 में 10.3 प्रतिशत था। यह 1999 के बाद सर्वाधिक है। दरअसल पिछले 2 साल से कोरोना की वैश्विक महामारी से दुनिया बेहाल है।

अच्छे संकेत हैं
लॉकडाऊन की वजह से कारोबार और व्यवसाय पर बुरा प्रभाव पड़ा है। हजारों स्टार्ट-अप बंद हो गए। भारत सहित दुनिया के ज्यादातर देश महंगाई से जूझ रहे हैं। मगर इन सब चुनौतियों के बावजूद इनकम टैक्स और कंपनी टैक्स में रिकॉर्ड कलेक्शन सकारात्मक संकेत देता है।

Related posts

पराली जली तो नपेंगे लेखपाल : डीएम ने गठित किया सचल दस्ता, इन्हें मिली गांवों में निगरानी की जिम्मेदारी

Sunil Kumar Rai

62 जिलों में नलकूप निर्माण को गति देगी योगी सरकार : सिंचाई और जल संसाधन विभाग ने शुरू की तैयारी

Rajeev Singh

सीडीओ ने हेल्थ सेंटर पकड़ी लाला और पुरैना का किया निरीक्षण : दोनों सीएचओ पर हुई कार्रवाई

Swapnil Yadav

Deoria News : सीडीओ ने रूच्चापार आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, 10 दिन में काम पूरा कराने का आदेश

Sunil Kumar Rai

आज 1500 गरीब बेटियों की होगी शादी : सीएम योगी देंगे आशीर्वाद, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का होगा भव्य आयोजन

Sunil Kumar Rai

दु:खद : देवरिया में नीलगाय से टकराने से एक व्यक्ति की मौत, शोक में परिजन

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!