खबरेंनोएडा-एनसीआर

ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नजरिए से थियेटर रीढ़ की हड्डी है : डॉ. कुलनीत सूरी

Noida News : इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (Institute of Management Studies – IMS) नोएडा में छात्रों की कला को निखारने के लिए थियेटर का आयोजन हुआ। बुधवार को संस्थान के छात्रों ने बैरी जॉन एक्टिंग स्टूडियो एवं नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के एल्यूनाई साथ नाट्य प्रस्तुति दी।

थियेटर रीढ़ की हड्डी है
थियेटर के माध्यम से रूढ़िवादी मानसिकता, असुरक्षा एवं विभिन्न परिस्थितियों को व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान आईएमएस की निदेशिका डॉ. कुलनीत सूरी ने कहा कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नजरिए से थियेटर रीढ़ की हड्डी है। आज के कार्यक्रम “नदी प्यासी है” के माध्यम से रंगकर्मियों ने असमानता, असुरक्षा, स्वामित्व एवं रूढ़िवादी मानसिकता से निकल कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

जीवित रहे
उन्होंने कहा, “हमारी कोशिश है कि छात्र थियेटर से जुड़े, जिससे समाज में संचार के परंपरागत माध्यम जीवित रह सकें।” आईएमएस कल्चरल क्लब की हेड शिखा श्रीवास्तव ने बताया कि हमारी कला एवं संस्कृति सदियों पुरानी है।

अगली पीढी तक पहुंचा सकते हैं
शिखा ने आगे कहा, इसे सहेजकर ही हम अपनी आने वाली पीढ़ी को रूबरू करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि रंगमंच मानसिक तनाव को कम करने का साधन है। साथ ही हम इसके माध्यम से अपनी संस्कृति को जिंदा रख सकते हैं।

Related posts

DEORIA BREAKING : भ्रष्टाचार में लिप्त दो पूर्व प्रधानों से होगी लाखों की वसूली, डीएम ने दी डेडलाइन

Sunil Kumar Rai

BRD Inter College में अंधेरे में चल रही थी क्लास : जांच करने पहुंचे डीएम हुए हैरान, तुरंत लगवाए बल्ब और…

Sunil Kumar Rai

Deoria News : रामपुर कारखाना में मनबढ़ युवक ने तमंचा दिखाकर डांसर को पीटा, जानें पूरा मामला

Abhishek Kumar Rai

DEORIA : आवास योजना में फेल 5 ब्लॉक खंड को कारण बताओ नोटिस जारी, 8 जून की डेडलाइन तय

Abhishek Kumar Rai

प्रदेश में छुट्टा गोवंश संरक्षण की प्रक्रिया तेज करेगी योगी सरकार : इस काम में लाई जाएगी तेजी, तीसरी किस्त हुई जारी

Rajeev Singh

Deoria News : वोटर लिस्ट के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी, जानें महत्वपूर्ण तिथियां

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!