खबरेंदेवरिया

भाजपा किसान मोर्चा ने लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि: पूर्व प्रधानमंत्री को बताया प्रणेता

Deoria News : भाजपा किसान मोर्चा देवरिया ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न लाल बहादुर शास्त्री जी के पुण्यतिथि के अवसर पर सिंचाई विभाग चौराहा देवरिया में पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सिंचाई विभाग चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण-पुष्पांजलि कर उनको नमन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अंतर्यामी सिंह ने कहा कि भारतरत्न लाल बहादुर शास्त्री भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे, प्रधानमंत्री पद पर उनका कार्यकाल अद्वितीय रहा, शास्त्री जी ने काशी विद्यापीठ से शास्त्री की उपाधि प्राप्त की,लालबहादुर शास्त्री के प्रधानमंत्री काल में 1965 के युद्ध मे भारत ने पाकिस्तान को हराया था।

भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा की भारतरत्न लाल बहादुर शास्त्री जय जवान जय किसान के नारे के प्रणेता थे। भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान यह नारा देश के दो सबसे महत्वपूर्ण स्तम्भो सैनिकों और किसानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त कर देशवासियों में देशभक्ति की भावना जगाने और उन्हें एकजुट करने में सफल रहा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से अम्बिकेश पाण्डेय, पूर्व जिला मंत्री उग्रसेन राव, शिव कुमार राजभर, वीरेंद्र पाठक, विजेंद्र चौहान, गोलू सिंह, सूरज मिश्र , राहुल चौहान उपस्थित रहे।

Related posts

गोरखपुर : यूपी के 3.80 करोड़ बच्चों को मिलेगा पोलियो ड्रॉप, सीएम योगी ने किया शुभारंभ

Abhishek Kumar Rai

देवरिया से दु:खद खबर : बारिश में झोपड़ी गिरने से दब कर तीन साल के मासूम की मौत, मां गंभीर रूप से जख्मी

Sunil Kumar Rai

Gorakhpur Link Expressway : दिल्ली, बंगाल और बनारस को जोड़ेगा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे, 49 प्रतिशत निर्माण पूरा, पढ़ें पूरा प्रोजेक्ट

Sunil Kumar Rai

बड़ी खबर : पथरदेवा विधानसभा से बसपा के पूर्व प्रत्याशी नीरज कुमार वर्मा समेत 16 भाजपा में शामिल, जानें अन्य नेताओं के नाम

Sunil Kumar Rai

खास खबर : योगी आदित्यनाथ ने पूर्वांचल को बीमारू से बेहतर बनाया, 5 दशक से फैली बीमारियों से मिली मुक्ति

Abhishek Kumar Rai

BREAKING : यूपी की 58 हजार ग्राम पंचायतों में लोगों को मिलेगा मुफ्त हाई स्पीड इंटरनेट, मगर रहेगी एक बाध्यता, जानें

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!