खबरेंदेवरिया

देवरिया में कोर्ट अवकाश का इस साल का कैलेंडर जारी: इन तिथियों को बंद रहेंगे न्यायालय

Deoria News : जनपद न्यायाधीश धनेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि उच्च न्यायालय से निर्गत कैलेंडर वर्ष 2026 के अनुपालन में जनपद न्यायालयों के लिए वर्ष 2026 के स्थानीय एवं अतिरिक्त अवकाश घोषित किए गए हैं।

इसके तहत 15 जनवरी को मकर संक्रांति, 20 मार्च को रमज़ान का अंतिम शुक्रवार, 28 अगस्त को रक्षाबंधन, 19 अक्टूबर को महानवमी तथा 11 नवंबर को भैया दूज/ चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा।

इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय अथवा अन्य अवकाश जो द्वितीय शनिवार या रविवार को पड़ रहे हैं, उनके एवज में दो अतिरिक्त अवकाश घोषित किए गए हैं। 15 फरवरी (रविवार) को पड़ने वाली महाशिवरात्रि के स्थान पर 05 मार्च (बृहस्पतिवार) को होली पर्व के अगले दिन अवकाश दिया गया है।

इसी प्रकार, 08 नवंबर (रविवार) को पड़ने वाली दीपावली के स्थान पर 10 नवंबर (मंगलवार) को गोवर्धन पूजा के अवसर पर अतिरिक्त अवकाश घोषित किया गया है।

Related posts

डीपीओ की जांच : देवरिया में बाल विकास विभाग के 30 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी मिले गायब, हुई ये कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में लगेगा तीन दिवसीय विराट किसान मेला : विभिन्न विभाग लगाएंगे स्टॉल, कृषि वैज्ञानिक देंगे तकनीकी जानकारी

Sunil Kumar Rai

नीति आयोग की बैठक में बोले सीएम योगी : पीएम मोदी के मंत्र से यूपी बना उद्योगों का ड्रीम डेस्टिनेशन, गिनाईं उपलब्धियां

Rajeev Singh

देवरिया भाजपा के कोर ग्रुप और नगर पंचायतों के समन्वयक की लिस्ट जारी : निकाय चुनाव में होगी परीक्षा, इन्हें मिली जिम्मेदारी

Sunil Kumar Rai

DEORIA : आवास योजना में पिछड़े खंड विकास अधिकारियों को आखिरी कारण बताओ नोटिस जारी, सीडीओ ने दी डेडलाइन

Sunil Kumar Rai

देवरिया में दु:खद हादसा : पिकअप की चपेट में आने से 5 साल के मासूम की मौत, मां के साथ छठ घाट जाते वक्त हुई घटना

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!