खबरेंदेवरिया

पिपरा चन्द्रभान गौ-संरक्षण केंद्र के संचालन के लिए आवेदन शुरू: जानें तिथियां और पूरी प्रक्रिया

Deoria News : जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बताया कि जनपद देवरिया के विकास खंड देवरिया सदर अंतर्गत स्थित वृहद गो-संरक्षण केंद्र, पिपरा चन्द्रभान का संचालन गैर-सरकारी संस्था (एनजीओ) के माध्यम से मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग के आधार पर किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस गो-संरक्षण केंद्र में निराश्रित गोवंशों के भरण-पोषण हेतु शासन द्वारा ₹50 प्रति पशु प्रतिदिन की दर से डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से धनराशि प्रदान किए जाने का प्रावधान है।

वृहद गो-संरक्षण केंद्र के एक वर्ष के संचालन के लिए इच्छुक स्वयंसेवी संस्था, गोसेवक अथवा अन्य इच्छुक व्यक्तियों से मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग के आधार पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक नागरिक विज्ञापन की तिथि अथवा दिनांक 05 जनवरी 2026 से 15 जनवरी 2026 तक प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, देवरिया के कार्यालय से मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग का आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

प्राप्त आवेदन पत्रों को पूर्ण रूप से भरकर दिनांक 16 जनवरी 2026 को अपराह्न 3:00 बजे तक संबंधित कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा। निर्धारित तिथि के पश्चात कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग के आवेदन पत्र को पूर्ण अथवा आंशिक रूप से निरस्त करने का अधिकार जिलाधिकारी के पास रहेगा।

Related posts

प्रदेश से कुपोषण खत्म करने को योगी सरकार प्रतिबद्ध : जानें बच्चों में इसके लक्षण और बचाव के उपाय

Sunil Kumar Rai

जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह का सख्त आदेश : 48 घंटे में जांच करें पूरी, जिम्मेदारी तय कर होगी कड़ी कार्रवाई

Satyendra Kr Vishwakarma

रोटरी क्लब देवरिया सेंट्रल ने बाल सदन के बच्चों को कराया सैर : पहली बार चिड़ियाघर पहुंच बच्चे हुए उत्साहित

Shweta Sharma

एक स्कूल ऐसा भी ! 9 साल से बन रहा देवरिया का यह विद्यालय, पढ़ाई शुरू होने से पहले हुआ बदहाल, छत से टपक रहा पानी

Sunil Kumar Rai

सम्मान निधि के लिए अनिवार्य हुए ये तीन काम : गांवों में लगेगी लिस्ट, तय तिथियों पर चलेगा अभियान

Sunil Kumar Rai

Deoria News : डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह और एसपी संकल्प शर्मा ने समाधान दिवस में निपटाए प्रकरण, दिए ये आदेश  

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!