उत्तर प्रदेशखबरें

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी नववर्ष की शुभकामनाएं: जानें साल 2026 में क्या रहेगा सरकार का विजन

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईसवी सन् 2026 के शुभारम्भ के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने नववर्ष पर प्रदेश की जनता के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की है।

अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि बीता वर्ष उत्तर प्रदेश के लिए सुशासन्, सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, आधारभूत ढांचे के विस्तार, निवेश, रोजगार सृजन और जनकल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियों का वर्ष रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन में प्रदेश ने विकास की नई गति प्राप्त की है और योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2026 में सरकार का संकल्प और अधिक स्पष्ट है। विकसित उत्तर प्रदेश/2047 की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ते हुए, प्रदेश सरकार ‘जीरो पॉवर्टी’ के लक्ष्य को केन्द्र में रखकर, वर्ष 2026 को अंत्योदय, सामाजिक न्याय और सर्वसमावेशी लोककल्याण का सशक्त प्रतीक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की आर्थिक समृद्धि, युवाओं के लिए रोजगार एवं उद्यमिता, अन्नदाता किसानों की खुशहाली, महिलाओं की आत्मनिर्भरता सहित प्रत्येक नागरिक के सुरक्षित व सम्मानजनक जीवन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करती रहेगी।

सीएम योगी ने विश्वास व्यक्त किया कि नववर्ष 2026 प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के जीवन में नई सम्भावनाओं और सशक्त अवसरों का सृजन करेगा। सकारात्मक सोच, सामाजिक समरसता और नागरिक कर्तव्यों के प्रति सजग सहभागिता के साथ उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन और लोककल्याण की अपनी यात्रा को और सुदृढ़ करेगा।

Related posts

योगी सरकार की आम जन से अपील : 28 अगस्त तक जरूर लें फाइलेरिया की दवा, सालों बाद मिल सकती है लापरवाही की सजा

Satyendra Kr Vishwakarma

पीएम मोदी को देश की जनता प्यार करती है : पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला

Sunil Kumar Rai

Deoria News : भाजपा नेता संतोष तिवारी की अगुवाई में निकली बाइक तिरंगा यात्रा, इन गांवों से गुजरी रैली

Sunil Kumar Rai

NCR में दमघोंटू प्रदूषण : AQI 400 पार, हाई कोर्ट ने बच्चों के आउटडोर स्पोर्ट्स पर जताई चिंता

Kajal Singh

बिना तैयारी जिलाधिकारी की मीटिंग में पहुंचे अधिकारी : 2 तहसीलदारों पर गिरी गाज

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : प्रदेश तैराकी टीम के फील्ड अफसर बने धीरेंद्र, इस प्रतियोगिता में करेंगे नेतृत्व

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!