उत्तर प्रदेश

अयोध्या हनुमानगढ़ी: महेश योगी के आश्रम में संदिग्ध आग, साजिश की आशंका

अयोध्या के हनुमानगढ़ी क्षेत्र में स्थित स्वामी महेश योगी के गोविंदगढ़ आश्रम में आधी रात अचानक आग लग गई। आरोप है कि अज्ञात लोगों ने खिड़की की ग्रिल काटकर ज्वलनशील पदार्थ से आग लगाई।

रामनगरी अयोध्या में प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी पीठ के संत महेशदास उर्फ़ स्वामी महेश योगी के गोविंदगढ़ स्थित आश्रम में गुरुवार देर रात करीब 2:45 बजे अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जांच में यह मामला संदिग्ध पाया गया है। आरोप है कि उन्हें नुकसान पहुंचाने की साजिश के तहत यह आग लगाई गई।

जानकारी के अनुसार अज्ञात लोगों ने आश्रम के पिछले हिस्से में लगी लोहे की जाली को काटकर कमरे के अंदर ज्वलनशील पदार्थ फेंका, जिससे तेज लपटें उठने लगीं। घटना के समय स्वामी महेश योगी आश्रम में अकेले सो रहे थे, जबकि उनके शिष्य दूसरे हिस्से में थे। योगी ने बताया कि आग लगते समय कमरे के अंदर पेट्रोल जैसी तीखी गंध फैल गई थी।

सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया। कमरे के पीछे से कटी ग्रिल तथा पेट्रोल जैसी गंध के निशान पुलिस को मिले हैं। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

स्वामी महेश योगी ने पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच तेज़ी से की जा रही है और आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सभी सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

Related posts

Deepawali 2021 : यूपी में 24 घंटे मिलेगी बिजली, सीएम योगी ने दिए ये आदेश

Harindra Kumar Rai

Kanpur-Ghaziabad Corridor : सिर्फ 3 घंटे में पहुंचेंगे कानपुर से गाजियाबाद, पूर्वांचल और बिहार का सफर होगा आसान, 9 एजेंसी ने लगाई बोली

Harindra Kumar Rai

सेवा, सुरक्षा और सुशासन के 100 दिन : सीएम योगी बोले – राज्य सरकार ने जो कहा सो किया

Sunil Kumar Rai

जानें क्यों अखिलेश यादव ने किया मंडल कमीशन का जिक्र : एमके स्टालिन की इस पहल को बताया खास

Sunil Kumar Rai

केजीबीवी की छात्राओं को बेहतर करियर चुनने में मदद करेगी योगी गवर्मेंट : महानिदेशक विजय किरण आनंद ने जारी की गाइडलाइंस

Shweta Sharma

पोषाहार वितरण में चोरी रोकने के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान : यूपीडेस्को को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Rajeev Singh
error: Content is protected !!