खबरेंदेवरिया

देवरिया के छात्र पहली बार टेलिस्कोप से देखेंगे चंद्रमा के गड्ढे और शनि के छल्ले : डीएम दिव्या मित्तल की पहल पर आयोजित होगा विशेष कार्यक्रम

Deoria News : देवरिया जनपद में विद्यार्थियों को खगोल विज्ञान का प्रत्यक्ष अनुभव दिलाने के लिए 24 से 26 नवंबर 2025 तक राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) देवरिया में तीन दिवसीय विशेष खगोल विज्ञान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की पहल एवं सहयोग से संभव हो पाया है। पूरे उत्तर प्रदेश में इस वर्ष यह विशिष्ट कार्यक्रम केवल देवरिया जिला ही आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा और अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करना है, ताकि भविष्य में वे विज्ञान के उन्नत क्षेत्रों की ओर अग्रसर हो सकें।

डीएम दिव्या मित्तल ने जिले के विद्यार्थियों को खगोल विज्ञान जैसे उन्नत क्षेत्र से जोड़ने के उद्देश्य से मुंबई के नेहरू तारामंडल के प्रसिद्ध खगोलशास्त्री एवं मानव व्याख्याता श्री एस. नटराजन को आमंत्रित किया है। श्री नटराजन देशभर में 3500 से अधिक वैज्ञानिक व्याख्यान दे चुके हैं और खगोल विज्ञान को सरल तरीके से समझाने के लिए जाने जाते हैं।

आयोजित होगा लाइव अवलोकन सत्र
इस आयोजन का मुख्य आकर्षण विशेष टेलिस्कोप से रात में किए जाने वाले लाइव अवलोकन सत्र हैं, जिनमें प्रतिभागी अपनी आंखों से चंद्रमा के गड्ढों,शनि के छल्लों तथा आकाश में स्थित कई अन्य खगोलीय पिंडों को स्पष्ट रूप से देख सकेंगे।

जटिल विषयों की प्रदर्शित होगी रंगीन स्लाइड
कार्यक्रम के दौरान रंगीन स्लाइड्स और दृश्यात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से ब्रह्मांड, ग्रहों, तारों और आकाशगंगाओं की संरचना जैसी जटिल विषयों को सरल रूप में समझाया जाएगा।

राजकीय इंटर कॉलेज, कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज, नवोदय विद्यालय और केंद्रीय विद्यालय देवरिया के छात्र-छात्राएं इस कार्यक्रम में भाग लेंगी। तीनों दिन कार्यक्रम शाम 6.00 से 8.30 बजे तक आयोजित होगा।

Related posts

शारीरिक शिक्षा अध्यापक महापरिषद का गठन : बीआरडी कॉलेज भाटपररानी के विपिन चंद्र यादव अध्यक्ष नियुक्त, देखें सभी पदाधिकारियों की लिस्ट

Sunil Kumar Rai

Deoria News : देवरिया पुलिस ने 10 घंटे में अगवा व्यवसायी को बिहार से बरामद किया, मगर कहानी लग रही किडनैपिंग, जानें

Sunil Kumar Rai

सबकी समस्या का निस्तारण सरकार की प्राथमिकता : सीएम योगी

Abhishek Kumar Rai

DEORIA BREAKING : भ्रष्टाचार में लिप्त दो पूर्व प्रधानों से होगी लाखों की वसूली, डीएम ने दी डेडलाइन

Sunil Kumar Rai

बड़ी खबर : गोरखपुर के नायब तहसीलदार समेत 35 का ट्रांसफर, देखें लिस्ट

Satyendra Kr Vishwakarma

पाइल्स डे पर आरोग्य भारती ने कैंप लगाकर किया जागरूक : जानें इस बीमारी की वजहें और बचाव के उपाय

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!