उत्तर प्रदेशखबरें

यूपी : मिथक तोड़ दूसरी बार मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ, 52 विधायकों ने ली शपथ, देखें लिस्ट

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शुक्रवार, 25 मार्च को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को राज्य का मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। उनके साथ 52 अन्य विधायकों ने शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर राज्यपाल ने मुख्यमंत्री की मंत्रणा से नियुक्त किये गये 2 उप मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। उन्होंने मुख्यमंत्री की ही मंत्रणा से नियुक्त किए गए 16 कैबिनेट मंत्रियों 14 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा 20 राज्य मंत्रियों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।

कैबिनेट मंत्री के रूप में –
सुरेश कुमार खन्ना
सूर्य प्रताप शाही
स्वतंत्र देव सिंह
बेबी रानी मौर्य
लक्ष्मी नारायण चौधरी
जयवीर सिंह
धर्मपाल सिंह
नंद गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’
भूपेन्द्र सिंह चौधरी
अनिल राजभर
जितिन प्रसाद
राकेश सचान
अरविन्द कुमार शर्मा
योगेन्द्र उपाध्याय
आशीष पटेल और
संजय निषाद ने शपथ ली।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में –
नितिन अग्रवाल
कपिल देव अग्रवाल
रवीन्द्र जायसवाल
सन्दीप सिंह
गुलाब देवी
गिरीश चन्द्र यादव
धर्मवीर प्रजापति
असीम अरुण
जयेन्द्र प्रताप सिंह राठौर
दयाशंकर सिंह
नरेन्द्र कश्यप
दिनेश प्रताप सिंह
अरुण कुमार सक्सेना और
दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने शपथ ली।

राज्य मंत्री के रूप में –
मयंकेश्वर शरण सिंह
दिनेश खटीक
संजीव गोंड
बलदेव सिंह ओलख
अजीत पाल
जसवन्त सैनी
रामकेश निषाद
मनोहर लाल मन्नू कोरी
संजय गंगवार
बृजेश सिंह
केपी मलिक
सुरेश राही
सोमेन्द्र तोमर
अनूप प्रधान वाल्मीकि
प्रतिभा शुक्ला
राकेश राठौर गुरु
रजनी तिवारी
सतीश शर्मा
दानिश आजाद अंसारी और
विजय लक्ष्मी गौतम ने शपथ ली।

केंद्रीय मंत्री शामिल हुए
कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जूबिन इरानी, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया सिंह पटेल, केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह, केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री डॉ संजीव कुमार बालियान, केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले, केंद्रीय आवास एवं शहरी मामले राज्य मंत्री कौशल किशोर ने भी शिरकत की।

इन मुख्यमंत्रियों ने शिरकत की
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई तथा मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह शामिल हुए।

पूर्व राज्यपाल रहे मौजूद
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने भी शिरकत की। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related posts

अच्छी खबर : 100 साल बाद काशी में फिर स्थापित होगी मां अन्नपूर्णा की मूर्ति, डेढ़ दर्जन जिलों से निकलेगी यात्रा

Harindra Kumar Rai

जागरण सप्ताह के जरिए सरकार को घेरेगी RLD : प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने दिया बड़ा बयान

Satyendra Kr Vishwakarma

हाई स्पीड इंटरनेट से लैस होंगे यूपी के सभी ग्राम सचिवालय : 50 मीटर रेंज में मिलेगा फ्री वाई-फाई, पढ़ें सीएम योगी का पूरा आदेश

Sunil Kumar Rai

डीएम ने भुगतान में देरी पर जताई नाराजगी : डिप्टी आरएमओ और क्रय केंद्र प्रभारी से जवाब तलब, जानें पूरा मामला

Sunil Kumar Rai

देवरिया : 7 साल में नहीं तैयार हो सका भवानी छापर आईटीआई, युवा बोले- शायद अगली पीढ़ी यहां पढ़ सके

Sunil Kumar Rai

बड़ी खबर : पीओएस मशीन से खाद की बिक्री का हिसाब रखेगी योगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगा एक्शन

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!