खबरेंदेवरिया

देवरिया में इस दिन से शुरू होगा ऑपरेशन कब्जा मुक्ति : अवैध अतिक्रमण पर होगी कड़ी कार्रवाई

Deoria news : देवरिया में 15 मार्च से सार्वजनिक उपयोग की भूमि जैसे तालाब, चारागाह, वन, चकमार्ग, खेल के मैदान, खाद के गड्ढे, नहर की पटरी, विद्यालय, खलिहान व अन्य सामुदायिक स्थलों से अवैध कब्जा हटाने के लिए “ऑपरेशन कब्जा मुक्ति” अभियान चलाया जाएगा।

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बताया कि इस अभियान के तहत गरीब और लाचार व्यक्तियों के एकमात्र आवास को हटाने से पहले उन्हें अन्यत्र व्यवस्थित करने की कार्रवाई की जाएगी, जिससे किसी भी जरूरतमंद को परेशानी न हो। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

अभियान के दौरान महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा तथा किसी भी प्रकार की अभद्रता या पूर्वाग्रह से कार्रवाई नहीं होगी। अतिक्रमण हटाने की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई जाएगी, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और अभियान न्यायोचित तरीके से संचालित हो।

Related posts

G20 विवाद : दक्षिण अफ्रीका ने जूनियर अमेरिकी अधिकारी से हैंडओवर ठुकराया

Kajal Singh

पुलिस हिरासत में मौत : पीड़ित परिवार से मिलेगा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, प्रियंका गांधी बोलीं- रक्षक भक्षक बन चुके हैं

Sunil Kumar Rai

देवरिया भाजपा ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया नमन : जानें क्या बोले विधायक शलभ मणि और सांसद रमापति राम त्रिपाठी

Sunil Kumar Rai

बड़ी खबर : यूपी के कई समुदाय ओबीसी कैटेगरी में शामिल होंगे, सरकारी ठेकों में मिलेगा 27 फीसदी आरक्षण, पूरी जानकारी

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया में शुरू हुई बालिका कुश्ती प्रतियोगिता : डीएम जेपी सिंह ने किया शुभारंभ, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

Harindra Kumar Rai

देवरिया में बढ़ी चुनावी हलचल : 2 नगर पालिका और 15 नगर निकायों के 262 वार्ड में होगा मतदान, पढ़ें प्रशासन की पूरी तैयारी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!