खबरेंदेवरिया

दिव्या मित्तल ने देवरिया के 68वें डीएम का पदभार संभाला : जानें नई जिलाधिकारी से जुड़ी हर जानकारी

Deoria News : 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने रविवार को देवरिया के 68 वें डीएम के रूप में कार्यभार संभाला। कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार में देर सायं पदभार ग्रहण करते समय नवागत डीएम ने कहा कि जनहित में शासन की मंशानुरूप कल्याणकारी योजनाओं को लागू कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। आमजन के साथ सीधा संवाद कायम कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

देवरिया जनपद में बतौर जिलाधिकारी तैनाती से पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण सड़क प्राधिकरण के पद पर तैनात थी। इससे पूर्व मिर्जापुर एवं संतकबीरनगर में जिलाधिकारी के तौर पर कार्य कर चुकी हैं। इसके अतिरिक्त बरेली विकास प्राधिकरण की वीसी, संयुक्त एमडी यूपीएसआईडीए, सीडीओ गोंडा और मेरठ में ज्वांइट मजिस्ट्रेट के अतिरिक्त नीति आयोग में सहायक सचिव के रूप में भी उन्होंने कार्य किया है।

आईएएस में चयन होने से पूर्व उनका चयन 2012 बैच के आईपीएस के रूप में भी हुआ था। उन्होंने आईआईटी, दिल्ली से बीटेक तथा आईआईएम बंगलौर से एमबीए की पढ़ाई की है। सिविल सेवा में आने से पूर्व वह लंदन में जेपी मॉर्गन जैसी प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।

इस अवसर पर सीडीओ प्रत्यूष पांडेय, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय, सीआरओ जेआर चौधरी सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

DEORIA BREAKING : सीडीओ की जांच में 143 कर्मी मिले अनुपस्थित, वेतन कटा और हुई ये कार्रवाई, पढ़ें ब्लॉकवार लिस्ट

Sunil Kumar Rai

कैसे बढ़ेगी शिक्षकों की क्षमता ! निपुण भारत प्रशिक्षण से गायब रहे 32 अध्यापक, सीडीओ ने दिया कार्रवाई का आदेश

Sunil Kumar Rai

राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय मेहरौना में एडमिशन का टाइम टेबल जारी : जानें सभी तिथियां

Laxmi Srivastava

देवरिया में 13 फरवरी तक चलेगा स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान : जिलाधिकारी एपी सिंह ने लोगों से की ये अपील

Rajeev Singh

Birsa Munda Jayanti : भाजपा ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मनाया जनजातीय गौरव दिवस, महान क्रांतिकारी को दी श्रद्धांजलि

Rajeev Singh

मंदिरों में गूंजा जयकारा : भाजपा पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं संग किया पूजन, महाकाल लोक कॉरिडोर उदघाटन का देखा प्रसारण

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!