खबरेंदेवरिया

देवरिया में दो हजार लोगों ने मानव श्रृंखला बना कर दिया खास संदेश : डीएम एपी सिंह और एसपी संकल्प शर्मा ने दिलाई ये शपथ

Deoria News : भारत रत्न सुभाष चन्द्र बोस जी की जयंती के अवसर पर आज स्वर्गीय रविन्द्र किशोर शाही स्टेडियम में स्वीप के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम एवं सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सड़क सुरक्षा शपथ का आयोजन किया गया। छात्रों, महिलाओं एवं जागरूक नागरिकों ने मानव श्रृंखला बनाकर मतदान और सड़क सुरक्षा का संदेश भी दिया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी ने भारत रत्न सुभाष चन्द्र बोस जी की जीवनी पर प्रकाश डाला तथा मतदाता जागरूकता एवं सडक सुरक्षा के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान उन्होंने मतदान तथा यातायात नियमों की शपथ भी दिलायी।

जिलाधिकारी ने कहा कि जागरूक मतदाता लोकतंत्र की नींव है। प्रत्येक मतदाता को अनिवार्य रूप से मतदान करना चाहिए। इस वर्ष लोकसभा के आम चुनाव होना प्रस्तावित है। ऐसे में निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार जनपद में 75 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सभी मतदाता अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें और लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सहभागिता दर्ज कराएं। जिलाधिकारी ने सड़क हादसों में होने वाली मृत्यु को कम करने के लिए यातायात नियमों का पालन करने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा कि सभी को यातायात नियमों के पालन के साथ ही प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चें व युवा देश के भविष्य है, ये सीखेगें तो आगे भी बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय स्वयं वह पीछे बैठे व्यक्ति को भी हेलमेट पहनाए। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाएं। ड्राइविंग के नियमों का पालन करें। तेज रफ्तार वाहन न चलाएं और गलत दिशा में भी वाहन न चलाएं। शराब पीकर या नशे की हालत में वाहन न चलाएं सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहें।

कार्यक्रम में स्कूल-कालेज के छात्रों, एनसीसी केडेट्स, रेडक्रॉस सोसाइटी के वालिंटियर, सामाजिक व स्वयं सेवी संगठन से जुड़े लगभग दो हजार लोगों द्वारा भारत के मानचित्र आधारित मानव श्रृंखला बनाई गई। भलुअनी के जरार मानिक उत्तर माध्यमिक के छात्राओं ने सड़क सुरक्षा से संबंधित गीत प्रस्तुत किया। जीआईसी की छात्राओं, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, अग्रसेन इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा लोकतंत्र एवं मतदान से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

इस कार्यक्रम में एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी, एसडीएम(न्यायिक) मंजूर अहमद अंसारी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी आशुतोष शुक्ला, डीआईओएस वीरेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, डीपीओ कृष्णकांत राय, जीआईसी के प्रधानाचार्य पीके शर्मा, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी आरके सिंह सहित समस्त विभागो के अधिकारी व कर्मचारी, एनजीओ, स्वंय सेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, एनसीसी, स्काउट गाइड, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च शिक्षा के छात्र शामिल हुए।

Related posts

देवरिया के बड़े बकाएदारों से होगी सख्ती से वसूली : लापरवाह लेखपालों पर गिरेगी गाज, डीएम अखंड प्रताप सिंह ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

किसानों के साथ योगी सरकार कर रही बेजुबानों की भी फिक्र : बानर वन और सोलर फेंसिंग योजना से इन जीवों की होगी रक्षा

Rajeev Singh

Viral Video प्रकरण में सहायक प्रशिक्षक अब्दुल अहद सस्पेंड : खेल निदेशक ने लिया एक्शन

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : समाधान दिवस में लेट और बिना स्वीकृति पहुंचे दो अधिकारी, डीएम ने वेतन रोका, दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में आज से पल्स पोलियो अभियान का हुआ आगाज : सीडीओ ने विशाल जागरूकता रैली को किया रवाना

Abhishek Kumar Rai

कोरोना को लेकर एलर्ट पर देवरिया : विदेश से आने वालों के लिए बना ये प्लान, पढ़ें प्रशासन की तैयारी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!