खबरेंदेवरिया

Deoria News : प्रदेश तैराकी टीम के फील्ड अफसर बने धीरेंद्र, इस प्रतियोगिता में करेंगे नेतृत्व

Deoria News : श्रीजवाहरलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जिरासो देवरिया के क्रीड़ा अध्यापक धीरेन्द्र यादव को प्रदेश की तैराकी टीम का फील्ड अफसर नियुक्त किया गया है। धीरेन्द्र यादव तैराकी की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग कर चुके है।

इन्होंने बीपीएड की डिग्री और एनएसएनआईएस डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स कोचिंग तैराकी में डिग्री हासिल की है। तैराकी में धीरेन्द्र यादव राष्ट्रीय स्तर पर कई बार पदक भी प्राप्त कर चुके हैं। ये पूर्व में सेना में सूबेदार पद पर थे। सेना में सूबेदार रैंक पर रहकर 23 साल तक देश की सेवा धीरेन्द्र कर चुके हैं। मौजूदा समय में धीरेंद्र यादव क्रीड़ा अध्यापक के रूप में जिरासो में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

उनकी देखरेख में बहुत से खिलाड़ी प्रदेश स्तर पर तैराकी में मेडल जीत रहे हैं। कई खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभा कर चुके हैं और बेहतर खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं। 3 जनवरी 2024 से 9 जनवरी 2024 तक विद्यालय राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता के रूप में ताल कटोरा स्टेडियम नई दिल्ली में प्रदेश की टीम का फील्ड अफसर के रूप में नेतृत्व कर रहे हैं।

Related posts

ट्रेनों के ठहराव की उठी मांग : अनदेखी हुई तो 27 दिसंबर से होगा भूख हड़ताल, पढ़ें देवरिया की 2 खबरें

Sunil Kumar Rai

DEORIA : क्षेत्रीय अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह का देवरिया में जोरदार स्वागत, मंत्री-विधायक ने की अगवानी

Satyendra Kr Vishwakarma

Bundelkhand Expressway: पीएम नरेंद्र मोदी 16 जुलाई को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का करेंगे लोकार्पण, जानें क्या कहा

Abhishek Kumar Rai

बड़ी खबर : सहायता प्राप्त विद्यालयों के 15 लाख छात्रों के लिए एक अरब की धनराशि जारी, बेसिक शिक्षा मंत्री ने कही ये बड़ी बात

Harindra Kumar Rai

पिपरा चंद्रभान गौशाला में कुव्यवस्था पर भड़के सीडीओ : ग्राम सचिव को दी प्रतिकूल प्रविष्टि, दो से मांगा जवाब

Abhishek Kumar Rai

मार्च तक तैयार होगा गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन : प्रयागराज को जोड़ने वाले हाईवे होंगे 6 लेन, सीएम योगी ने दिए ये आदेश

Rajeev Singh
error: Content is protected !!